यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया है कि रूसी ड्रोन ने दो दिन बाद उस पर फिर से हमले किए हैं. राजधानी कीएव और खारकीएव में बम धमाके होने और रिहाइशी इमारतों में आग लगने की ख़बर है. इस हमले में हताहतों के बारे में अभी अधिक सूचना नहीं मिली है. इस हमले को रूस पर शनिवार को हुए यूक्रेन के हमले का जवाब माना जा रहा है.
हालांकि यूक्रेन ने शनिवार को रूस पर हमला किया था और कहा था कि ये रूसी हमले का जवाब है. शुक्रवार को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था. रूस ने बताया था कि यूक्रेन के हमले में 20 लोगों की मौत हो गई. वहीं शुक्रवार को यूक्रेन पर हुए हमले में 39 लोगों की मौत हुई थी.
रूस का दावा: यूक्रेन के हमले में 20 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल
यूक्रेन से लगती सीमा के पास बेलगोरोड में शनिवार को हुए इस हमले में 20 लोगों के मारे जाने और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की ख़बर है.
वहां के गवर्नर ने इसे अब तक के सबसे घातक हमलों में से एक क़रार दिया है. उनके अनुसार, मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं.
वहीं यूक्रेन की सेना से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि शनिवार के हमले में केवल सेना के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया.
रूस पर यूक्रेन का हुआ यह हमला शुक्रवार को यूक्रेन पर हुए रूसी हमले का जवाब माना जा रहा है. रूस के हमले में 39 लोग मारे गए थे.।उसके बाद यूक्रेन ने कहा कि ये रूस का अब तक का सबसे बड़ा हमला था.
रूस ने ताज़ा हमले में यूक्रेन में बने ओल्खा के साथ चेक गणराज्य में बने वैंपायर रॉकेट के इस्तेमाल होने का भी आरोप लगाया है.
उधर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तत्काल बुलाई गई बैठक में रूसी राजदूत वासिली नेबेंज़्या ने यूक्रेन पर ‘नागरिक ठिकाने पर जानबूझकर, अंधाधुंध हमले’ करने का आरोप लगाया है.
Compiled: up18 News
- मैनपुरी में विश्व क्षय रोग दिवस: 91 ग्राम पंचायतें हुईं ‘टीबी मुक्त’, प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर किया सम्मानित - March 24, 2026
- Agra News: लालघड़ी गांव में MSW छात्रों की अनूठी पहल, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत - March 24, 2026
- आगरा नगर निगम: ‘अफ़सरशाही’ बनाम ‘जनप्रतिनिधि’ या रणनीतिक चूक? मेयर और नगर आयुक्त के टकराव की पूरी इनसाइड स्टोरी - March 24, 2026