यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा का कहना है रूस ने कीव पर ”भीषण” मिसाइल हमले किए हैं.
कुलेबा ने इस हमले की तुलना दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाज़ी जर्मनी के हमले से की है.
इस बीच यूक्रेन की राजधानी में कई विस्फोटों की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. बीबीसी संवाददाता पॉल एडम्स ने बताया है कि उन्होंने हवाई सायरनों की आवाज़ और कम से कम एक धमाके की आवाज़ को सुना है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने आज सुबह रिपोर्ट किए गए मिसाइल हमलों की पुष्टि की है.
ज़ेलेंस्की का कहना है कि ये हमले यूक्रेन के समय के मुताबिक़ सुबह चार बजे शुरू हुए. उन्होंने कहा कि रूस के हमले में सैन्य और नागरिक दोनों ठिकानों को निशाना बनाया गया है.
इस बीच यूक्रेन के एक ऑनलाइन न्यूज़ पेपर ने रिपोर्ट किया है कि यूक्रेन की सेना ने रूसी टैंकों को शहर में आगे बढ़ने से रोकने के लिए कीएफ़ के बाहरी इलाक़े में स्थित एक पुल को तबाह कर दिया.
-एजेंसियां
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026