Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बृज प्रांत प्रचार प्रमुख तथा आर्मी हेड क्वार्टर जेसीएम काउंसिल के सदस्य रहे केशव शर्मा अपनी 39 वर्ष की सरकारी सेवा 509 आर्मी बेस वर्कशॉप आगरा के राजपत्रित अधिकारी के रूप में करके सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन 509 ई.एम. ई. वर्कर्स यूनियन तथा भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ ने कुलश्रेष्ठ सभा भवन, शाहगंज, आगरा में किया। केशव शर्मा अब संघ कार्य को प्रचारक की तरह पूरा समय देंगे।
कार्यक्रम में भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साधु सिंह ने केशव शर्मा के महासंघ को किए गए योगदान की प्रशंसा की। वे इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने कानपुर से आए थे। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी बघेल ने केशव शर्मा की समाजसेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉक्टर जीएस धर्मेश ने कहा कि संघ के संस्कारों का सामाजिक जीवन में उपयोग कैसे होता है, यह केशव शर्मा से सीखा जा सकता है। उत्तर प्रदेश के एमएसएमई राज्यमंत्री उ चौधरी उदयभान सिंह ने यह रहस्योद्घाटन किया कि मैंने भी 509 आर्मी बेस वर्कशॉप में कार्य किया है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संस्कार भारती के संस्थापक योगेंद्र दादा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उन्होंने केशव के संघ से प्राप्त संस्कारों को व्यक्तिगत जीवन में उतारने की प्रशंसा की। कार्यक्रम में भाजपा केकी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य, उत्तर प्रदेश राज्य लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, अनुसूचित जाति आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर रामबाबू हरित, उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अशफाक सैफी की उपस्थिति रही। विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, रानी पक्षालिका एवं महेश गोयल ने आयोजकों को धन्यवाद दिया। केशव के सामाजिक कार्यों को और तीव्र गति से करने का आव्हान किया।

कार्यक्रम में एम ई एस कर्मचारी संघ, एडीआरडी श्रमिक संघ, सीओडी श्रमिक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप कुलश्रेष्ठ ने किया। मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आगरा के संघचालक रविंद्र शर्मा, विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुलश्रेष्ठ, व्यवस्था प्रमुख दिलीप गोयल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। रणधीर सिंह, विनय शर्मा, मुकेश, राहुल गोयल, विनय शर्मा, जयंत वर्मा आदि ने व्यवस्था संभाली।
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026
- सपा की तुष्टिकरण और जातिगत राजनीति अब जनता के बीच नहीं चलने वाली: भाजपा नेता रोहित कत्याल - September 15, 2026