सांस्कृतिक प्रतिभा और हस्तकला का हुनर देख दंग रह गए सदस्य
डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time, Agra, Uttar Pradesh, India. रोटरी क्लब ऑफ आगरा ताज सिटी के अध्यक्ष और पूर्व पीसीएस अधिकारी अमिताभ ने शनिवार को नया प्रयोग किया। वे दलबल के साथ पहुंचे अवंतीबाई चौराहा शास्त्रीपुरम (सिकंदरा, आगरा) स्थित टीयर्स यानी मंदबुद्धि संस्थान। यहां उन्होंने स्पेश बच्चों को स्पेशल दावत दी। उनके अंदर छिपी सांस्कृतिक प्रतिभा और हस्तकला का अवलोकन किया। यह देखकर सब दंग रह गए कि स्पेशल बच्चे किस तरह स्पेशल काम कर रहे हैं।

श्री अमिताभ ने एक जुलाई, 2024 को रोटरी क्लब ऑफ आगरा ताज सिटी का कार्यभार संभालने के दौरान ही सालभर के कार्यक्रमों की रूपरेखा घोषित कर दी थी। इसी के तहत रोटरी क्लब के सदस्य सक्रिय हैं। श्री अमिताभ के नेतृत्व में सदस्यों ने स्पेशल बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिभा को देखा। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति दी। फिर बच्चों द्वारा बनाई गई जनोपयोगी वस्तुओं का अवलोकन किया। सब आश्चर्यित रह गए। उन्हें अनुमान नहीं था कि स्पेशल बच्चे इस तरह के काम भी कर लेते हैं।

इसके बाद बच्चों की दावत हुई। अमिताभ, मीरा अमिभात, आचार्य यादराम सिंह वर्मा आदि ने बच्चों को भोजन परोसा। ये बच्चे क्या कहना चाहते हैं, क्या खाना चाहते हैं, यह उनके शिक्षक ही समझते हैं। कई बच्चे तो अपने हाथ से भोजन भी नहीं कर सकते हैं। उन्हें शिक्षक भोजन खिलाते दिखाई दिए। बच्चों के भोजन के बाद रोटरी क्लब के सदस्यों ने स्टाफ रूम में भोजन किया।

इस मौके पर रोटरी में 50 साल की सेवा पूर्ण करने वाले शशि शिरोमणि, अम्बरीश पटेल, प्रतिभा राना, राजकुमार सुराना, संजय गोयल, रोहित माथुर, समीर राना, समीर गोपाल माथुर आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
- Agra News: प्राची, मेधा और आशिया को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर सीएमओ ने शुरू किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान - February 11, 2026
- CM योगी ने बजट को बताया यूपी के 9 वर्षों के ‘नवनिर्माण की गाथा’, कहा- ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार - February 11, 2026
- रिश्तों पर लगा कलंक: गोरखपुर में 15 साल के भतीजे को लेकर भागी 35 साल की चाची, शादी की जिद पर हुआ थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा - February 11, 2026