आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आज दीवानी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, हवन और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का आयोजन रालोद महानगर अध्यक्ष पं. दुर्गेश शुक्ला के संयोजन में किया गया, जिसमें चौधरी साहब के अनुयायियों, रालोद पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पं. दुर्गेश शुक्ला ने चरण सिंह को ग्रामीण भारत की आत्मा बताया। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने कहा, चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसान, मजदूर, गरीब और ग्रामीणों की सेवा में अर्पित किया। वे सच्चे अर्थों में किसान मसीहा थे, जिन्होंने जमीन से जुड़ी राजनीति को नई दिशा दी।
प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र बघेल और प्रदेश सचिव डॉ. रूपेश चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब की नीतियों और सिद्धांतों को अपनाकर ही किसान और मेहनतकश वर्ग के जीवन स्तर में सुधार लाया जा सकता है।
हवन, पुष्पांजलि और विचार गोष्ठी में प्रदेश महासचिव महेश जाटव, पूर्व उपाध्यक्ष चौ. रामवीर सिंह, पूर्व सचिव चौ. जयपाल सिंह, सुरेंद्र रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मालती चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष मयंक खिरवार, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष संजय फौजदार, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रधान, सचिव सत्यवीर रावत, सजीव शर्मा, हरी सिंह बघेल, रामजी लाल बघेल, मनोज बाल्मीकि, पुरुषोत्तम त्यागी, वीर फौजदार, अन्नू पहलवान, अवधेश चौधरी, लोकेन्द्र चौधरी, प्रमोद दीक्षित, ब्रजेश चौधरी जट, हिमांशु शर्मा, चौ. सुनील सिंह, माता प्रसाद धाकरे, राजा धनगर समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- आगरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन: कंधे और कोहनी की समस्या से पीड़ित मरीजों को मिला विशेषज्ञों का परामर्श - September 22, 2026
- रामकथा किसी संप्रदाय की नहीं, बल्कि पूरे जग की कथा है: अयोध्या से लंका तक के प्रसंगों पर बोले मोरारी बापू - September 22, 2026
- एक दिन—कई सपनों को उड़ान, पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर बच्चों के लिए अनोखी पहल - September 22, 2026