उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह शुक्रवार यानी 28 जनवरी को दोपहर के समय संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। इससे पहले चौधरी जयंत ने खतौली पहुंचकर जनसंवाद किया।
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह मुजफ्फरनगर के खतौली पहुंचे, यहां वह जिले का दौरा करेंगे और जनसंपर्क करेंगे। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने भाजपा पर पलटवार किया।
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाजपा में संभावनाएं खुली होने के बयान पर भाजपा पर पलटवार करते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि मैं कोई चवन्नी नहीं हूं, जो पलट जाऊंगा। यह मान सम्मान की लड़ाई है। किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई है। भाजपा आज समाज को जाति और धर्म में बांटने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि किसानों को सावधान रहना होगा, बंटना नहीं है। भाजपा जुमले फेंकने का काम करेगी, लेकिन इन पर सावधानी रखनी है। समाज को जोड़कर चलें। परीक्षा की घड़ी है। मेहनत से यह समीकरण खड़ा है। पटना और इलाहाबाद में क्या हुआ। लाठी देश के भविष्य पर पड़ रही है। किसानों को रौंदा गया, तब कहां थे पीएम, सीएम और गृहमंत्री।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी 28 जनवरी को दोपहर एक बजे होटल सॉलिटेयर मुजफ्फरनगर में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। चौधरी जयंत सिंह जिले का दौरा कर यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
-एजेंसियां
- FlexAds Media Private Limited: Empowering Indian Youth in the Digital Age - March 21, 2024
- “Rahul Kumar Bholla: Capturing Elegance Through the Lens – A Glimpse into the Glamorous World of RB Snapper” - February 11, 2024
- BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची - December 12, 2023