लखनऊ। समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक्स पोस्टर पर लिखा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बहुमत न होते हुए भी जिस प्रकार भाजपा ने अपनी शक्ति का दुरूपयोग करते हुए अधिकारियों को दबाव में लेकर, चुनाव जीतने की धांधली की है।
उन्होंने कहा कि उसका तत्काल संज्ञान सिर्फ़ चुनाव आयोग ही न ले बल्कि संविधान के प्रहरी के रूप में सुप्रीम कोर्ट भी ले और तुंरत इन नतीजों को निरस्त कर अपनी देखरेख में चुनाव करवाकर न्यायसंगत नतीजे घोषित करे।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बहुमत न होते हुए भी जिस प्रकार भाजपा ने अपनी शक्ति का दुरूपयोग करते हुए अधिकारियों को दबाव में लेकर, चुनाव जीतने की धांधली की है, उसका संज्ञान तत्काल सिर्फ़ चुनाव आयोग ही न ले बल्कि संविधान के प्रहरी के रूप में माननीय सुप्रीम कोर्ट भी ले और तुंरत इन नतीजों…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 30, 2024
अखिलेश यादव ने कहा कि इस लोकतान्त्रिक-अपराध के लिए दोषी लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को निगल रही है। सत्ता का ऐसा वहशीपन देश और देश की जनता के लिए बहुत घातक साबित होगा।
ये है भाजपाई भ्रष्टाचार का सरेआम सबूत, जिसमें चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बिना बहुमत के भाजपा के उम्मीदवार को जिताने के लिए भाजपाई पीठासीन अधिकारी मतपत्रों को अवैध बनाने के लिए पेन चलाकर उन्हें अवैध बना रहा है।
चुनाव आयोग और न्यायालय को स्वत: संज्ञान लेकर दंडात्मक कार्रवाई करने के… pic.twitter.com/44z2s0yd7f
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 30, 2024
-एजेंसी
- सुरों से सजी शाम: देशदीप की ग़ज़लों ने आगरा के खंदारी परिसर में बांधा समां, ‘तुम्हारी दौलत नई-नई है’ पर झूमे श्रोता - March 11, 2026
- Agra News: भक्ति, उल्लास और अपनों का मान; विजय नगर में माथुर वैश्य समाज ने मनाया भव्य होली महोत्सव - March 11, 2026
- आगरा के स्वाद में महंगाई का ‘तड़का’: रसोई गैस के दाम बढ़ते ही ताजनगरी की शान बेड़ई-जलेबी हुई महंगी - March 11, 2026