रौनक ने GLA University Mathura और पत्रकार कमलकांत उपमन्यु का मान बढ़ाया
278 नेशनल डिबेट में से 251 में प्रथम स्थान पाया
विधि संकाय के छात्र रौनक उपमन्यु को जीएलए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.अनूप गुप्ता एवं विधि संकाय के डीन सोमेश धमीजा ने सम्मानित किया।
राष्ट्रीय स्तर पर गौरव
Live Story Time
Mathura, Uttar Pradesh, India, Bharat. जीएलए विश्वविद्या 10लय, मथुरा के विधि संकाय के अंतिम वर्ष के प्रतिभाशाली छात्र रौनक उपमन्यु ने राष्ट्रीय स्तर पर जीएलए की उत्कृष्ट शिक्षा की छाप छोड़ी है।
रौनक ने अब तक देशभर के प्रतिष्ठित आईआईटी, आईआईएम और विश्वविद्यालयों में आयोजित 279 बहस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है, जिनमें से
251 में प्रथम पुरस्कार जीतकर वे देश के पहले ऐसे छात्र डिबेटर बन गए हैं। यह उपलब्धि न केवल जीएलए विश्वविद्यालय बल्कि संपूर्ण ब्रज क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
आईआईटी दिल्ली में उपलब्धि
गत दिवस दिल्ली आईआईटी में आयोजित संविधान सभा की बैठक में भी जीएलए के रौनक ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर अपनी स्वर्णिम उपलब्धियों की श्रृंखला को और समृद्ध किया।
इस वर्ष रौनक ने कुल 43 प्रतियोगिताओं में भाग लिया और सभी में प्रथम पुरस्कार जीतकर यह साबित किया कि कठिन परिश्रम और वक्तृत्व कौशल का संगम हमेशा सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
प्रतिष्ठित सम्मान
इस साल रौनक ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में आयोजित एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें उन्हें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ में प्रथम पुरस्कार, आईआईटी दिल्ली में प्रथम पुरस्कार, तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में भी उन्होंने अव्वल स्थान हासिल किया, जहां उन्हें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और सांसद राजीव शुक्ला द्वारा सम्मानित किया गया।
लगातार सफलता
पिछले 25 दिनों के भीतर ही रौनक ने आठ प्रथम पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिभा का लौह मनवाया है। इन प्रतियोगिताओं में आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, देहरादून प्रौद्योगिकी संस्थान, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज और हिंदू कॉलेज प्रमुख रहे, जिनमें से हिंदू कॉलेज में उन्हें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वयं पुरस्कृत किया।
कुलपति की बधाई
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि
रौनक उपमन्यु ने अपने कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और अद्भुत वक्तृत्व कौशल से न केवल जीएलए विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है, बल्कि ब्रजभूमि को भी राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाई है।
जीएलए की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया है। इतनी बड़ी संख्या में प्रथम पुरस्कार जीतना न केवल रिकॉर्ड है, बल्कि आने वाली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
डीन की प्रतिक्रिया
जीएलए के रौनक उपमन्यु ने डिबेटिंग के क्षेत्र में जो सफलता हासिल की है, वह विधि शिक्षा और युवा संसद की परंपरा के लिए एक स्वर्णिम अध्याय है।
जीएलए विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण, अनुसंधान-आधारित शिक्षा पद्धति और व्यवहारिक प्रशिक्षण ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में मदद की है। उनकी निरंतर सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि विद्यार्थी समर्पण, मेहनत और सही दिशा में प्रयास करें तो वे किसी भी मुकाम तक पहुंच सकते हैं।
रौनक उपमन्यु एन यू जे आई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के सुपुत्र हैं।
संपादकीय
रौनक उपमन्यु की यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रतीक है कि प्रतिभा और परिश्रम का कोई विकल्प नहीं।
यह उपलब्धि युवाओं के लिए एक प्रेरक दीपक है, जो दिखाती है कि दृढ़ निश्चय और अनुशासन से नई ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।
शिक्षा संस्थानों का दायित्व केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि छात्रों के सपनों को पंख देना है। जीएलए विश्वविद्यालय ने इस जिम्मेदारी को निभाया है और रौनक उपमन्यु इसका जीवंत उदाहरण हैं।
डॉ भानु प्रताप सिंह
- आगरा में भाजपा नेता की कार पर हमला: फतेहाबाद में दबंगों ने की तोड़फोड़, साथी को पीटकर किया लहूलुहान - March 7, 2026
- उत्तर भारत में बढ़ा ‘ह्यूमिडिटी’ का टॉर्चर: दिल्ली-वाराणसी समेत कई शहरों में पसीने वाली गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड - March 7, 2026
- Agra News: गढ़ी महासिंह खेड़ा के अमित हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और हत्यारोपी गिरफ्तार, कत्ल में इस्तेमाल फावड़ा बरामद - March 7, 2026