प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मना रहे रामभक्तों पर महाराष्ट्र में हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. बीते 24 घंटों के भीतर महाराष्ट्र में तीन बार हिंसा हो चुकी है. मीरा रोड के नया नगर में 20 जनवरी की रात को दो समुदाय के बीच हिंसा हुई थी, जो आज यानी 22 जनवरी को फिर से भड़क उठी है. इसके अलावा पनवेल में हिंसा हुई है जहां कुछ युवकों ने हिंदू युवाओं पर हमला कर दिया.
जानकारी के मुताबिक पनवेल में कुछ युवक अपनी बाइक पर राम का झंडा लगाकर मुस्लिम बस्ती से गुजर रहे थे. लेकिन झंडे लगी गाड़ियों को देखकर कुछ इलाके के कुछ लड़कों ने बाइकर्स को रोकने की कोशिश की और नारे भी लगाए. बताया जा रहा है कि इलाके में नाकाबंदी पहले ही की गई थी.
वहीं नया नगर में बाइक पर जा रहे कुछ हिंदू युवाओं को मुस्लिम लडकों ने जबरन रोक कर उनके साथ मारपीट की है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक लड़के के सिर और गर्दन से खून निकलते हुए दिख रहा है. वहीं, एक दूसरी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक को मास्क बांध कर आए मुस्लिम लडको ने रोका और उसे मारने की कोशिश की.
पनवेल में भी हिंसा
पनवेल में हुई घटना में, बाइकर्स को रोका गया तो दूसरी तरफ से भी नारेबाजी होने लगी. इसी के बाद मुस्लिम युवकों ने सरिया और तलवार निकाल पर हमला कर दिया. इस हमले में एक एक युवक के सिर पर तलवार लग गई वहीं दूसरे शख्स के पीठ पर तलवार लगी है. इन दोनों के अलावा भी कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. दोनों समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ है.
पनवेल में मौके पर मौजूद पुलिस कमिश्नर
माहौल को शांत करने के लिए पुलिस कमिश्नर सहित सभी बड़े पुलिस अधिकारी इस वक्त पनवेल में मौजूद है. बता दें कि 20 जनवरी की रात को भी महाराष्ट्र में दोनों समुदाय के बीच तनाव बढ़ गया था. मुंबई के भयंदर में निकल रही सनातन यात्रा के दौरान बवाल हो गया था. कुछ अराजक तत्वों ने राम यात्रा में घुसकर हंगामा किया था साथ ही धर्म ध्वज फाड़ते हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.
हिंदू समुदाय ने बताया पूरा घटनाक्रम
इस घटना पर हिंदू समुदाय के लोगों का कहना था कि वह शांति से अपनी ध्वज यात्रा निकाल रहे थे तभी इलाके से गुजरते समय अचानक समुदाय विशेष के लोग यात्रा के बीच आ गए और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे. आरोप है कि यात्रा में शामिल होने वाले लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें बुरी तरह से मारने-पीटने लगे.
– एजेंसी
- झूठी बातें फैलाकर निषाद समाज का अपमान कर रही भाजपा…सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का तीखा पलटवार - August 26, 2026
- मिशन 2027: पश्चिमी यूपी की 136 सीटों पर सपा का ‘PDA Plus’ फॉर्मूला, क्या गुर्जर-दलित बनाएंगे सत्ता का रास्ता? - August 26, 2026
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026