Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. सांसद राज्यसभा नवीन जैन शास्त्रीपुरम स्थित मंगलम आधार में अधिवक्ता सुनील शर्मा की शोक सभा में पहुंचे। शोक सभा में मौजूद परिवारजनों, अधिवक्ताओं व उपस्थित अन्य सामाजिक लोगो के समक्ष अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से पूरी घटना हुई है। निश्चित ही इसमें पुलिस से जल्दबाजी हुई है। मैं मानता हूँ कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच हो ताकि परिजनों को उचित न्याय मिलने में सुविधा हो सके।
शोकसभा के पश्चात मौजूद अधिवक्ताओ ने अपनी पीड़ा सांसद नवीन जैन जी के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि साथी अधिवक्ता प्रतिदिन कोर्ट आते थे, उनका फोन भी चालू था, साक्ष्य भी प्रस्तुत किए जा रहे थे परन्तु आनन फानन में देर रात्रि को ऐसे दबिश देना किस प्रकार उचित था। इस पर सांसद नवीन जैन जी ने उनकी पीड़ा को समझते हुए उचित स्तर पर बात रखने का आश्वासन दिया। जल्द ही दोषियों पर कार्यवाही की बात भी कही।
इसके बाद महिला अधिवक्ताओं ने भी अपनी पीड़ा जताते हुए सांसद जी से न्याय की गुहार लगाई। सांसद नवीन जैन ने कहा कि निश्चिंत रहिए, जल्द ही दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी होगी।
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026