Agra, Uttar Pradesh, India. प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था साहित्य साधिका समिति द्वारा हिन्दी पखवाड़े के उपलक्ष में रविवार को नागरी प्रचारिणी सभा के मानस भवन में पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. कमलेश नागर रहीं। ग्वालियर से पधारीं साहित्यकार श्रीमती मधुलिका सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
समारोह में साहित्य साधिका सम्मान-2022 साहित्यकार डॉ. रजनी सिंह (डिबाई) तथा सुधी शिक्षक सम्मान-2022 आदर्श शिक्षक श्रीमती प्रभा यादव (सिकंदराराऊ) को प्रदान किया गया। समारोह में श्रीमती शशि सिंह की कृति वतन की माटी का विमोचन किया गया। समीक्षक डॉ. सुषमा सिंह ने कृति की सराहना की ।
मुख्य अतिथि डॉ. कमलेश नागर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर वतन की माटी जैसी साहित्यिक कृति का एक अलग महत्व है। हमारे लिए वतन और उसकी माटी दोनों ही महत्वपूर्ण हैं।
सम्मानित साहित्यकार डॉ. रजनी सिंह (डिबाई) ने कहा कि साहित्यकार संवेदनाओं के कोमल किसलय भावों से अक्षर रूपी ब्रह्म को निखार कर समाज में स्वर्णिम आलोक लुटाता है।
सम्मानित शिक्षक श्रीमती प्रभा यादव (सिकंदराराऊ) ने कहा कि शिक्षक पारस की भांति अपने ज्ञान की प्रतिभा से आलोक फैलाता है। इससे पूर्व, अतिथियों तथा साधिकाओं द्वारा माँ वाणी को पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। मीरा परिहार ने वाणी वन्दना को स्वर देकर माँ का स्तवन किया।
श्रीमती रमा वर्मा ‘श्याम‘ ने सभी का भाव भरे शब्दों द्वारा स्वागत किया। प्रेम लता मिश्रा ने॑ ‘ मैं हिन्दी हूँ’ एकांकी का मंचन कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। समारोह का संचालन श्रीमती यशोधरा यादव ‘यशो’ ने किया।
उल्लेखनीय उपस्थिति
सविता मिश्रा, डॉ. सुनीता चौहान, विजया तिवारी, साधना वैद, मीरा परिहार, डॉ. आभा चतुर्वेदी, रेखा कक्कड़, डॉ. रेखा गौतम, डॉ. भावना, चारु मित्रा, प्रभा मेहरा, दिव्या चौहान, पूनम तिवारी, कमला सैनी और रेखा शर्मा के साथ ही शहर और देश के श्रेष्ठ साहित्यकारों में राजबहादुर सिंह राज, अशोक अश्रु, संजय गुप्त, विवेक यादव, सुधांशु साहिल की उपस्थिति रही।
- शंकराचार्य के खिलाफ घिनौनी साजिश बेनकाब: बेटियों को ढाल बनाकर फंसाने का दिया था लालच, पीड़ित ने मठ में खोला राज - February 23, 2026
- आगरा में नकली दवाओं के सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार: 8000 फर्जी लेबल बरामद, दो गोदाम सील, दवा बाजार में हड़कंप - February 23, 2026
- वैवाहिक वेबसाइट से ‘ब्लैकमेलिंग’ का खेल: दिल्ली के डॉक्टर पर आगरा की युवती ने लगाया संगीन आरोप, होटल में रुकने का बना रहा था दबाव - February 23, 2026