मुंबई (अनिल बेदाग) : दर्शकों को नई और विविधतापूर्ण फिल्में देने की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए, टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स अब राजकुमार राव के साथ एक मनोरंजक प्रोजेक्ट पेश करने के लिए तैयार हैं. कुमार तौरानी और जय शेवकर्माणी ने अपनी अगली फिल्म मालिक की घोषणा की है. इसमें राजकुमार राव पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नज़र आएंगे.
राजकुमार राव ने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक आकर्षक नए पोस्टर रिलीज कर फैन्स का उत्साह बढ़ाया. यह पहली बार होगा जब राजकुमार राव किसी एक्शन/थ्रिलर में गैंगस्टर की भूमिका निभाते नज़र आएंगे.
पुलकित थ्रिलर और ड्रामा के लिए जाने जाते हैं. इस दिलचस्प कहानी के लिए वे निर्देशक की कुर्सी संभालेंगे. फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है, जिसमें भारत के विभिन्न स्थानों पर शूट किया जा रहा है.
मालिक का निर्माण कुमार तौरानी द्वारा टिप्स फिल्म्स बैनर और जय शेवकर्माणी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के तहत किया जा रहा है.
-up18News
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026