शिलांग। राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघालय पुलिस ने अभी तक कई बड़ी जानकारियां दी हैं। पुलिस ने सोनम रघुवंशी समेत पांचों आरोपियों को शिलॉन्ग की कोर्ट में पेश किया था। इस मामले में एक चौंकाने वाला अपडेट मिला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक राजा की हत्या में पांच नहीं बल्कि छह लोग शामिल थे। पुलिस हत्याकांड के हर एंगल पर जांच कर रही है। फिलहाल छठे किरदार को लेकर रहस्य बना हुआ है।
पुलिस ने सोनम समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाहा शामिल है, लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि इस हत्याकांड में छठा शख्स भी शामिल हो सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी तक मेघालय पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
डीआईजी मारक ने कहा कि सोनम का फोन अभी तक नहीं मिला है, जबकि एक अन्य आरोपी से इंदौर में जो कपड़े उसने वारदात के दिन पहने थे, उसे हम रिकवर कर चुके हैं और उसे जब्त कर लिया गया है। पूछताछ को लेकर उन्होंने बताया कि अभी तक आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ नहीं हो पाई है। कोर्ट से पुलिस रिमांड मिलने के बाद सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी, जिससे मास्टरमाइंड की असली पहचान स्पष्ट हो सके।
सभी आरोपी एक-दूसरे को बता रहे मास्टरमाइंड
अब तक सभी आरोपी एक-दूसरे को मास्टरमाइंड बता रहे हैं। सोनम का कहना है कि राज मास्टरमाइंड है, जबकि राज का कहना है कि सोनम ही इस साजिश की मुख्य सूत्रधार है। सच्चाई तभी सामने आएगी, जब सभी आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ की जाएगी। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद पूछताछ के जरिए हत्या की साजिश, योजना और मुख्य साजिशकर्ता की पहचान होगी।
सोनम ने कबूल लिया था जुर्म
सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या में अपनी भूमिका को स्वीकार करते हुए जुर्म कबूल किया। मेघालय पुलिस ने जब उसके प्रेमी राज कुशवाह से उसका आमनाबता-सामना कराकर उससे पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
-एजेंसी
- प्रयागराज की महिमा बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल: खेतों में मजदूरी करने वाली बेटी ‘एजुकेट गर्ल्स’ और RSETI के जरिए बनी आत्मनिर्भर - October 29, 2026
- यूपी में सरकारी नौकरी के लिए चरित्र सत्यापन नीति सख्त, ‘रिजीम चेंज’ हिंसा से जुड़े लोगों की होगी नो-एंट्री - October 29, 2026
- कुंडा विधायक राजा भैया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, इंस्टाग्राम व फेसबुक पर पोस्ट किए गए आपत्तिजनक संदेश - October 29, 2026