यूपी में मौसम ने यू-टर्न ले लिया है। राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह अचानक दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद एकाएक तेज बारिश शुरू हो गई। बता दें कि मौसम असर बीती रात से दिखने लगा। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राजधानी वासियों को मौसम के यू टर्न लेने से काफी राहत मिली है। यूपी के कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ ओले गिरे हैं। बहराइच में बड़ी साइज का ओला गिरा है।
आज सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी-तराई इलाकों के 45 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक संग बूंदाबांदी के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में पूर्वा हवाएं चलीं और बादलों की आवाजाही संग संतकबीर नगर, बहराइच, चुर्क आदि में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली ।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वा और पछुआ हवा में प्रतिक्रिया होगी। इससे बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में बढ़ोतरी होगी। इससे दिन के पारे में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं।
हालांकि रात के पारे में बढ़त देखने को मिलेगी। जिन इलाकों में बारिश होगी, वहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। कहीं-कहीं वज्रपात के भी आसार हैं। यूपी के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी का यह दौर 13 अप्रैल तक चलने की संभावना है।
साभार सहित
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026