भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान रखती है और वह अब सिर्फ ट्रेवल तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि उसने पिछले कुछ सालों में कई बड़े बदलाव किए हैं। यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट समेत कई अन्य सेवाएं पहले से उपलब्ध हैं। अब रेलवे ने यात्रियों के सफर को और भी आरामदायक बनाने के लिए एक और नई सुविधा को शुरू किया है।
इस नई सर्विस का नाम है Destination Alert, ये सुविधा रात में सफर करने वाले यात्रियों के लिए शुरू हुई है। इस सेवा को उपयोग करने वाले यात्रियों को रेलवे की तरफ से गंतव्य स्टेशन आने से पहले 20 मिनट पहले एसएमएस और एक रिमाइंडर कॉल मिलेगा। लेकिन एक बात जो आप लोगों को ध्यान में रखनी है, वह यह है कि ये सेवा लॉन्ग-जर्नी ट्रेन के लिए शुरू की गई है।
ऐसे उठाएं इस सेवा का फायदा
आपको सबसे पहले अपने मोबाइल से 139 डायल करना होगा और फिर डेस्टिनेशन अलर्ट को सेट करना होगा।
इसके बाद अपने सुविधा अनुसार भाषा का चयन करें।
इसके बाद आपको IVR मैन मैन्यू में 7 नंबर ऑप्शन को चुनना होगा।
इसके बाद डेस्टिनेशन अलर्ट ऑप्शन के लिए 2 नंबर दबाएं।
इसके बाद अपना 10 अंकों का PNR Number डालें और फिर 1 दबाकर कंफर्म करें।
ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद आपकी यात्रा के लिए डेस्टिनेशन अलर्ट ऐनेबल हो जाएगा और आपको एसएमएस रिसीव होगा।
-एजेंसियां
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026