आम लोगों को रेलवे से जुड़ी जानकारियां लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। चाहे वो टिकट की बुकिंग से जुड़ा हो या ट्रेन ट्रैकिंग से। अब भारतीय रेलवे ने इस समस्या को दूर करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। दरअसल, इंडियन रेलवे एक सुपर ऐप लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है जिससे लोगों को रेलवे से जुटी सभी जानकारियां एक ही प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल सकेंगीं।
एक ही ऐप पर मिलेंगी सारी सुविधाएं
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक UTS (अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम), Rail Madad और NTES यानी नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम द्वारा ऑफर की जा रही अलग-अलग सर्विस आप लोगों को इस ऐप के जरिए एक ही जगह पर मिल सकेगी।
इतने की आई लागत
सुपर ऐप के लॉन्च होने के बाद अलग-अलग जानकारी प्राप्त करने के लिए अलग-अलग ऐप्स के डाउनलोड करने की आवश्यकता बंद हो जाएगी। इस ऐप को बनाने के लिए 90 करोड़ रुपए का कुल खर्च आने की उम्मीद है। बता दें कि इस ऐप पर रेलवे काम कर रही है और इसे लॉन्च होने में थोड़ा वक्त लगेगा।
CRIS को सौंपा गया ऐप बनाने का काम
इंडियन रेलवे के सुपर ऐप को रेलवे इंफोर्मेंशन स्सिटम सेंटर यानी CRIS विकसित कर रहा है जो रेल मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है। रेलवे के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस सुपर ऐप को यूजर्स की प्रतिक्रिया के डिजाइन किया जा रहा है और इसका मकसद भारतीय रेलवे की डिजिटल सेवाओं की कार्यक्षमता को बढ़ाना है।
Compiled: up18 News
- महर्षि यूनिवर्सिटी के 7वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा बयान: “गर्लफ्रेंड बनाओ तो शादी भी करो, कम उम्र में जिम्मेदारी से भागना गलत” - October 22, 2026
- ”राम ने यादव को मारा” और “मूर्खचंद यादव”: वायरल वोटर लिस्ट देख बिफरी सपा और कांग्रेस, आयोग से पूछे कड़े सवाल - October 22, 2026
- ”राम ने यादव को मारा” और “मूर्खचंद यादव”: वायरल वोटर लिस्ट देख बिफरी सपा और कांग्रेस, आयोग से पूछे कड़े सवाल - October 22, 2026