चौथे चरण की परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में एक समूह के लिए आयोजित किया जाएगी, जिसमें तीन आरआरसी अर्थात आरआरसी: मध्य रेलवे (मुंबई), पूर्वी रेलवे (कोलकाता) और उत्तर पूर्व रेलवे (गोरखपुर) है। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा।
जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक 12 सितंबर 2022 को सुबह 11 बजे एक्टिव किया जाएगा। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही डाउनलोड करना होगा।
बता दें कि रेलवे की ओर से निकाली गई ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1 लाख से अधिक पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए 1 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
ग्रुप डी परीक्षा का पहला चरण 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित किया गया था। दूसरे चरण की परीक्षा 26 अगस्त से 8 सितंबर 2022 तक चली थी और तीसरे चरण की परीक्षा 8 सितंबर 2022 से शुरू है, जो 19 सितंबर 2022 तक चलेगी।
ऐसे चेक करें परीक्षा कार्यक्रम
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए सीबीटी चतुर्थ-फेज़ की परीक्षा-सूची के संदर्भ में सूचना के लिंक पर क्लिक करें।
-परीक्षा शेड्यूल आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
- NTPC ने शुरू की रिक्त 114 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया - December 14, 2023
- यूपी पुलिस में 62 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जनवरी से - December 13, 2023
- ECIL में अप्रेंटिस के पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर - December 11, 2023