नई दिल्ली। यूपी की 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपना फैसला सुनाते हुए इस भर्ती की पूरी मेरिट लिस्ट को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने तीन महीने के अंदर नई मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश जारी किया है। इस बीच कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रया आई है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, 69,000 सहायक शिक्षकों की भर्ती पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आरक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार की साजिशों को करारा जवाब है। यह 5 वर्षों से सर्दी, गर्मी, बरसात में सड़कों पर निरंतर संघर्ष कर रहे अमित मौर्या जैसे हज़ारों युवाओं की ही नहीं, सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले हर योद्धा की जीत है।
उन्होंने आगे लिखा कि, आरक्षण छीनने की भाजपाई ज़िद ने सैकड़ों निर्दोष अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है। पांच साल ठोकरें खा कर बर्बाद होने के बाद जिनको नई सूची के ज़रिए नौकरी मिलेगी और जिनका नाम अब चयनित सूची से कट सकता है, दोनों की ही गुनहगार सिर्फ भाजपा है। ‘पढ़ाई’ करने वालों को ‘लड़ाई’ करने पर मजबूर करने वाली भाजपा सरकार सही मायने में युवाओं की दुश्मन है।
Compiled by up18News
- बिहार की बेटी को न्याय कब? तेज प्रताप यादव ने लिखा पीएम मोदी और सीएम योगी को पत्र, स्नेहा सिंह हत्याकांड में खोला मोर्चा - January 21, 2026
- आगरा में गूंजेगा साइरन: 23 जनवरी को पुलिस लाइन में होगी ‘ब्लैक आउट’ मॉक ड्रिल, हवाई हमले से बचाव का होगा अभ्यास - January 21, 2026
- आगरा-अलीगढ़ मंडल की स्वास्थ्य सेवाओं पर मिशन निदेशक सख्त, लापरवाह अधिकारियों को वेतन रोकने की चेतावनी - January 21, 2026