आगरा:– आगरा के कमला नगर क्षेत्र में सज रही जनकपुरी में हो रहे निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस संबंध में जनकपुरी के वरिष्ठ पदाधिकारी से इस भ्रष्टाचार को लेकर संपर्क साधा गया तो कोई जवाब नहीं मिला।
आगरा के कमला नगर क्षेत्र में 17– 18 सितंबर को सज रही मिथिला नगरी में सरकारी पैसे से निर्माण कार्य हो रहे हैं उसे निर्माण कार्य में अधिकारियों एवं कुछ पदाधिकारीके द्वारा आपस में पैसे का बंदर बांट किया जा रहा है। इस पूरे मामले का खुलासा समाजवादी पार्टी के उत्तर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी नितिन कोहली ने सड़क पर उतरकर निर्माण कार्यों में हो रही धांधली को उजागर किया है।
नितिन कोहली के द्वारा दो दिन पूर्व में बनी डाबर की सड़क को कार की चाबी से उखाड़ कर दिखाया। वही बन रहे नाले को लेकर भी क्षेत्रीय निवासियों में काफी आक्रोश देखा गया। क्षेत्रीय निवासियों का आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा पब्लिक से पैसा लेकर निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतीं जा रही है।
जब इस संबंध में सपा नेता नितिन कोहली से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिस हिसाब जिस तरह निर्माण कार्य हो रहा है। इसकी शिकायत वह आगरा के नगर आयुक्त और जिलाधिकारी से करेंगे जनकपुरी में हो रहे भ्रष्टाचार को भी बहुत जल्द उजागर किया जाएग।
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026