रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर परमाणु हमले की धमकी सामने आई है। पुतिन के एक करीबी ने दावा किया है कि वह दो मिनट में ही पेरिस पर न्यूक्लियर हमला कर सकते हैं। यह फ्रांस के लिए अब एकदम नई धमकी है। ड्यूमा (रूसी संसद) के उपाध्यक्ष प्योत्र टॉल्स्टॉय ने यूक्रेन में फ्रांसीसी सैनिकों के हमले की स्थिति में पेरिस पर परमाणु बम गिराने की संभावना जताई है। मैक्रों ने हाल में चेतावनी दी थी कि अगर पुतिन कीव पर एक और भीषण हमला करते हैं तो वह यूक्रेन की सीमा पर सेना भेज सकते हैं।
फ्रांस को जवाब देते हुए टॉल्स्टॉय ने नाटकीय अंदाज में एक धमकी जारी की है। फ्रांसीसी नेटवर्क BFM के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने पुष्टि की कि रूस पेरिस पर परमाणु हमले की संभावना की गणना कर चुका है। उन्होंने संभावना जताई कि रूस से दागा गया एक मिसाइल दो मिनट से कुछ ज्यादा समय में फ्रांस की राजधानी तक पहुंच सकता है।
टॉल्स्टॉय ने इसे उचित ठहराते हुए कहा, ‘रूस के लिए ऐतिहासिक रूप से देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। फ्रांस सहित नाटो देश रूसी सीमाओं के आसपास मिसाइलें तैनात करते हैं।’
फ्रांस को मिली धमकी
एलिसी पैलेस में विपक्षी नेताओं के साथ एक निजी बैठक में मैक्रों ने उन हालातों को लेकर चर्चा की, जिसके तहत फ्रांस युद्ध में कदम रखा जा सकता है। फ्रांसीसी आटलेट एल इंडिपेंडेंट के मुताबिक उन्होंने फ्रांसीसी सरकार के वरिष्ठ सदस्यों को नक्शे दिखाए, जिनमें वे हॉटस्पॉट शामिल थे, जहां रूस ओडेसा या कीव पर आगे बढ़ सकता है। हालांकि इसे लेकर टॉल्स्टॉय ने कहा कि फ्रांस के सभी सैनिक जो यूक्रेन में तैनात होंगे उन्हें खत्म कर दिया जाएगा।
रूस पर 44 दिनों में पहला हमला
यूक्रेन की राजधानी कीव पर बृहस्पतिवार को रूस ने 44 दिनों में पहली बार हमला किया। कीव के लोगों ने सुबह भीषण विस्फोटों की आवाजें सुनीं। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने कहा कि एक बच्चे सहित 13 लोग इस हमले में घायल हो गए और दर्जनों लोगों को उनके घरों से निकाला गया।
कीव शहर प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि राजधानी की तरफ निशाना लगाकर छोड़ी गयी लगभग 30 ‘क्रूज़’ और ‘बैलिस्टिक मिसाइलों’ को आसमान में मार गिराया गया।
मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि पश्चिमी कीव के शेवचेनकिव्स्की जिले में रूसी हमले के परिणामस्वरूप बहुमंजिला इमारत के एक अपार्टमेंट और कारों में आग लग गई। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब यूक्रेन ने कई दिनों तक यूक्रेन की सीमा के पास स्थित रूस के बेलगोरोड क्षेत्र पर लगातार हमले किए।
-एजेंसी
- Agra News: श्री मनकामेश्वर मंदिर में 9 फरवरी को ‘विराट हिंदू सम्मेलन’, अयोध्या के आचार्य गंगाधर पाठक भरेंगे हुंकार - February 6, 2026
- UGC इक्विटी रेगुलेशंस 2026: बीएचयू के बाद काशी विद्यापीठ और प्रयागराज में छात्रों का हल्लाबोल, उठी बहाली की मांग - February 6, 2026
- UP Earthquake Alert: यूपी में सुबह-सुबह डोली धरती, लखनऊ समेत इन जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके - February 6, 2026