Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. संस्कार भारती की आगरा प्रशासनिक जिला में कार्यरत सभी समितियों की एक चिन्तन बैठक विश्व संवाद केंद्र, गोविन्द नगर, आगरा पर आयोजित की गई। संस्कार भारती के नवागत संगठन मंत्री विजय कुमार का प्रथम बार आगरा आने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विजय कुमार ने कहा कि संस्कृति का प्रचार, प्रसार, संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों को उसका हस्तांतरण कलाओं के माध्यम से ही होता है। इसलिए कला जगत में कार्य करते हुए संस्कार भारती की जिम्मेदारी बहुत ही बड़ी है।
संस्कार भारती के अखिल भारतीय अधिकारी व प्रचारक बांकेलाल गौड़ ने कहा कि कला और संस्कृति की दृष्टि से आगरा बहुत समृद्ध है। साहित्य, संगीत, काव्य, लोककला, नाट्य सभी कलाओं के अनगिनत साधक आगरा में कलासाधना करते हैं।
अध्यक्षता करते हुए संस्कार भारती आगरा पश्चिम प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल सुपारी वाले ने कहा कि कलाएं केवल मनोरंजन का साधन मात्र नहीं हैं, कलाएं जीवन को पूर्णता प्रदान करती हैं।
अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल ने कहा कि संस्कार भारती अपने को परंपराओं से जोड़ कर रखती है। साथ ही नवीनतम तकनीकियों को भी अपनाती रहती है।
आगरा महानगर अध्यक्ष आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी ने कहा कि वास्तुकला एक समृद्ध कला है और यह मानव जीवन पर व्यापक प्रभाव डालती है.
संस्कार भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नन्द नन्दन गर्ग ने कहा कि एक बहुत ही परिपक्व और दीर्घकालीन लक्ष्य को ध्यान में रखकर संस्कार भारती विगत लगभग एक वर्ष से देश के कोनो कोने में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं, सभी कलाविधाओं के अनेकानेक कलासाधकों, समाज जीवन की चिन्ता करने वाले विचारकों एवम बुद्धिजीवियों के साथ लगातार चिन्तन मनन कर रही है। इसका उद्देश्य यही है कि संस्कार भारती सरंचना को कैसे और प्रभावी तथा परिणामकारी बनाया जाए।
महानगर के सह महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने कहा कि आज समस्त कलाजगत ही नहीं बल्कि समाज और सरकारों का जागरूक समूह बहुत ही आशा और विश्वास के साथ संस्कार भारती की ओर देख रहा है। हम उनकी इस आस, विश्वास, अपेक्षा और उम्मीद को सकारात्मक रूप से पूरा करने में आने वाले हर दिन में उत्तरोत्तर कैसे खरे उतर सकते हैं, इसके लिए अपने संगठन को सक्षम बनाना हमारे चिन्तन का लक्ष्य है।
कवि हरीश अग्रवाल ढपोरशंख, इंजीनियर नीरज अग्रवाल, प्रदीप कुमार सिंघल, राजीव सिंघल, डॉ. मनोज कुमार पचौरी महानगर महामंत्री, कवि डॉ. केशव कुमार शर्मा, अनीता भार्गव, मीना अग्रवाल, नीता गर्ग, आलोक आर्य, यतेन्द्र सोलंकी जिला महामंत्री, नन्द किशोर आदि उपस्थित रहे।
बैठक में ध्येय गीत का गायन नीता गर्ग, मीना अग्रवाल और अनीता भार्गव ने किया। संचालन डॉ. मनोज कुमार पचौरी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजीव सिंघल ने और संयोजन नन्द नन्दन गर्ग ने किया।
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026