प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट पर कहा कि यह बजट युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। बजट में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अनुसंधान और नवाचार पर 1 लाख करोड़ का फंड बनाने की घोषणा की गई है, बजट में स्टार्टअप को मिलने वाले टैक्स छूट के विस्तार का भी ऐलान किया गया है। इसमें राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखते हुए पूंजीगत व्यय को 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है।
देश के भविष्य के निर्माण का बजट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट पर कहा कि आज का यह बजट अंतरिम बजट तो है ही लेकिन यह समावेशी और इनोवेटिव भी है। यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा। यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है।
4 करोड़ से अधिक घर बनाए
पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों के लिए हमने गांव और शहरों में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए हैं अब हमने 2 करोड़ और नए घर बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है।
किसानों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण और बड़े निर्णय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट पर कहा कि आज इस बजट में किसानों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण और बड़े निर्णय लिए गए हैं। NANO DAP का उपयोग, पशुओं के लिए नई योजनाएं, PM मत्स्य संपदा योजना के विस्तार और आत्मनिर्भर ऑयल सीड अभियान से किसानों की आय बढ़ेगी और खर्च कम होगा।
-एजेंसी
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, सियासी अटकलें और कयासों का बाजार गर्म - September 26, 2026
- आगरा के अछनेरा में 42 वर्षीय साधु धर्मवीर हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, जमीन के लालच में भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या - September 26, 2026
- आगरा में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: सोशल मीडिया कॉल की रिकॉर्डिंग और फोटो वायरल करने की धमकी, FIR दर्ज - September 26, 2026