Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 1अगस्त, 2024 को अपने आवास पर राज्यसभा के नवनिर्वाचित 31 सांसदों को चाय पर बुलाया। सबसे व्यक्तिगत परिचय किया। विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।
राज्य सभा सांसद नवीन जैन ने बताया कि मोदी जी ने स्पष्ट रूप से ‘सबका साथसबका विकास’ और ‘नेशन फर्स्ट’ का संदेश दिया। मोदी जी कहा कि राज्यसभा सांसद का कार्यक्षेत्र क्षेत्र समूचा प्रदेश होता है, इसलिए उन पर अधिक जिम्मेदारी होती है। भारत सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें ताकि आम जनता लाभान्वित हो सके।
सांसद नवीन जैन ने बताया कि मोदी जी का स्पष्ट कहना है कि हमारी सरकार किसी भी योजना में कोई भेदभाव नहीं करती है। सबको समान अवसर दिया जा रहा है। मोदी जी ने राज्यसभा सदस्यों को बधाई भी दी।
श्री जैन ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें नरेंद्र मोदी जी के रूप में ऐसे महामानव का नेतृत्व मिल रहा है, जिनका दुनिया का हर देश सम्मान करता है। मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत और भारतीयों की शान बढ़ाई है।
- ओवैसी साहब! अल्लाह के वास्ते आप हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिए….’ लखनऊ में रैली से पहले AIMIM प्रमुख के विरोध में पोस्टर वार - November 26, 2026
- UPPSC APO 2025 रिजल्ट पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- ’22वीं परीक्षा हुई रद्द, नौकरी भाजपा के एजेंडे में ही नहीं’ - November 26, 2026
- सपा के साथ सीट शेयरिंग पर कांग्रेस नेताओं की जुबानी जंग के बाद हाईकमान सख्त, बयानबाजी पर लगाई रोक - November 26, 2026