भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। बीजेपी ने वरिष्ठ नेता और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। वहीं विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित होने के बाद द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा के एक शिव मंदिर पर पहुंची और उन्होंने पूजा अर्चना की।
दरअसल, एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के रायरंगपुर के शिव मंदिर में पहुंच कर साफ-सफाई कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने खुद झाड़ू लगाया और स्वच्छता का संदेश भी दिया। इसके पहले बुधवार सुबह ही केंद्र सरकार ने द्रौपदी मुर्मू को जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है और अब सीआरपीएफ के जवान उनकी सुरक्षा में तैनात होंगे।
मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू के उम्मीदवारी की घोषणा की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “पहली बार किसी महिला आदिवासी प्रत्याशी को वरीयता दी गई है। हम आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं।” 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आएंगे और लगभग यह तय माना जा रहा है कि मुर्मू चुनाव जीत जाएंगी।
-एजेंसियां
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026