एक्टर सनी देओल स्टारर ‘लाहौर 1947’ आजकल खूब सुर्खियां में है। इस फिल्म को लेकर शोर इसलिए भी हैं क्योंकि ये ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ के बाद सनी की अगली फिल्म है, जिसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं तो राजकुमार संतोषी डायरेक्ट। ये तिकड़ी पहली बार किसी फिल्म के लिए एक साथ आई है। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। अब खबर है कि इस फिल्म में एक्टर के अपोजिट प्रीति जिंटा नजर आएंगी।
अनुभवी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से एक, राजकुमार संतोषी ने सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी के बारे में अपनी भावनाएं शेयर कीं है। उन्होंने कहा, ‘लंबे समय के बाद, प्रीति जिंटा फिर से सिल्वर स्क्रीन पर लाहौर 1947 के साथ एक बहुत ही अहम भूमिका निभा रही हैं। वह वास्तव में हमारे इंडस्ट्री की टैलेंटेड और वर्सटाइल एक्ट्रेस हैं।’
राजकुमार ने की प्रीति जिंटा की तारीफ
राजकुमार संतोषी ने आगे कहा, ‘प्रीति जो भी किरदार निभाती हैं, उसमें खुद को पूरी तरह से इनवेस्ट कर देती हैं और दर्शकों को यह महसूस कराती हैं कि वह उस किरदार के लिए ही बनी हैं। दिलचस्प बात यह है कि दर्शक उन्हें सनी देओल के साथ फिर से देखेंगे। इस ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा ही पसंद किया है और इस फिल्म की स्क्रिप्ट एक ऐसी जोड़ी की मांग करती है जो सनी और प्रीति की तरह सटीक हो।’
आमिर खान का होगा कैमियो
आमिर खान और सनी देओल पहली बार साथ आ रहे हैं। बीच में खबर थी कि ‘लाहौर 1947’ में आमिर का एक कैमियो भी होगा। ऐसे में फैन्स पहली बार दोनों को पर्दे के पीछे ही नहीं, बल्कि सामने भी साथ देखेंगे। कुछ समय पहले ही एक्टर ने इस मूवी का ऐलान किया था, जिसके बाद दर्शकों में एक्साइटेमेंट लेवल बढ़ गया है। प्रीति और सनी देओल को पहले ‘हीरो’ और ‘फर्ज’ जैसी मूवीज में साथ देखा गया था और इनकी जोड़ी को पसंद किया गया था।
-एजेंसी
- रक्षाबंधन पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने बच्चों के साथ मनाया पर्व: कलाई पर सजी राखी; राहुल गांधी और प्रियंका ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं - August 28, 2026
- नेपाल बाढ़ संकट पर विदेश मंत्रालय की बड़ी अपडेट: 320 भारतीय नागरिक अभी भी लापता, चीन की सीमा पर फंसे हैं 400 लोग, तमिलनाडु के 21 नागरिक सुरक्षित दिल्ली पहुंचे - August 28, 2026
- आगरा के श्री प्रेमनिधि मंदिर में रक्षाबंधन पर अनोखा उत्सव: सफेद घटा के हिंडोले में विराजे बाल कृष्ण, ठाकुर श्याम बिहारी को धराई गई राखी - August 28, 2026