Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. सिक्खों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 27 नवम्बर को देश विदेश मे हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। इसी कड़ी मे मुख्य आयोजन सिक्ख समाज की केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वाधान मे सुबह 7 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी प्रधान सरदार कंवल दीप सिंह ने प्रेस वार्ता मे दी।
गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने बताया की दीवान मे भाई सुरेंद्र सिंह सहज लुधियाना वाले ,भाई जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्था, ज्ञानी ओंकार सिंह हेड प्रचारक,भाई बृजेंद्र सिंह, भाई हरपाल सिंह मेहर, स्त्री सिंह सभा गुरुद्वारा माईथान अपने कीर्तन और कथा से संगत को निहाल करेंगे।
समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि शाम का दीवान गुरुद्वारा कालगीधर सदर बाजार पर शाम 7 बजे रात 10 बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारा माईथान पर पार्किंग बी पी ऑयल मिल एवम सदर गुरुद्वारे की पार्किंग माना मंडपम पर होगी।
सदर गुरुद्वारे के महासचिव बंटी ओबराय ने बताया कि समस्त आगरा के गुरुद्वारे की प्रभात फेरी 26 नवंबर को सुबह 4.30 बजे से सदर गुरुद्वारे से शुरू होगी और आस पास के क्षेत्रों मे भ्रमण करेगी।
प्रेस वार्ता मे उपरोक्त के अलावा चेयरमैन परमात्मा सिंह, पाली सेठी, हरमिंदर सिंह पाली, बबलू अर्शी, सन्नी अरोरा, वीरेंद्र सिंह, रशपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, सतविंदर सिंह, राना रंजीत सिंह, अमरजीत सिंह, अजीत सिंह, अमरेंद्र सिंह, बादल सिंह, कृपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026