Agra, Uttar Pradesh, India.निजी स्कूलों से जुड़ी सूचना देने के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामला आगरा के स्कूलों से जुड़ा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निजी स्कूलों को सूचना का आदान प्रदान करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। जिसमें शिक्षा जगत से जुड़े वर्तमान शिक्षक, रिटायर्ड शिक्षक एवं शिक्षा अधिकारी जुड़े थे।
बताया जा रहा है कि इस ग्रुप में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ग्रुप के पदाधिकारियों द्वारा लगातार पोर्न वीडियो वायरल हुई। जिसके बाद महिला शिक्षा अधिकारी इस ग्रुप से लेफ्ट हो गई। नगर शिक्षा अधिकारी द्वारा निजी स्कूलों को सूचना का आदान प्रदान करने के लिए NSA P School 2 chatta नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। जिसमें लगातार निजी स्कूल के संचालकों ने पोर्न वीडियो पोस्ट की है। इसके बाद दो और लोगों के मोबाइल नंबर से पोर्न वीडियो पोस्ट की गई।
अचानक ग्रुप पर पोर्न वीडियो पोस्ट होने के बाद नगर शिक्षा अधिकारी शर्मसार होकर ग्रुप से लेफ्ट हो गई। कई अन्य लोग भी ग्रुप छोड़ गए। नगर शिक्षा अधिकारी द्वारा आला अधिकारियों को कार्यवाही के लिए सूचना दी गई है। अब देखना होगा कि इस मामले में शिक्षा जगत से जुड़े अधिकारी क्या एक्शन लेते हैं।
- लखनऊ में ईद की ‘सियासी गंगा-जमुनी तहजीब’: ऐशबाग ईदगाह पर एक साथ दिखे अखिलेश यादव और अजय राय, भाजपा नेता दिनेश शर्मा और रीता बहुगुणा भी पहुंचे - March 21, 2026
- आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: ‘असेम्बलिंग’ नहीं ‘मैन्युफैक्चरिंग’ पर दें जोर, $100 बिलियन निर्यात का लक्ष्य - March 21, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किसानों को बांटे सम्मान पत्र; बोले- किसान की खुशहाली ही देश की प्रगति का आधार - March 21, 2026