मुंबई: पैन इंडिया स्टार पूजा हेगड़े की अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘देवा’ की रिलीज़ का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है, जिसमें वह पहली बार शाहिद कपूर के साथ काम कर रही हैं। इस फिल्म में एक और उल्लेखनीय प्रदर्शन की उम्मीद के साथ अभिनेत्री ने अब मुंबई में अगला शेड्यूल शुरू कर दिया है।
एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर, ‘देवा’ में पूजा हेगड़े के एक मज़बूत और स्वतंत्र किरदार को दिखाने का वादा किया गया है। न केवल उनके प्रदर्शन के लिए बल्कि फिल्म में शाहिद कपूर के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए भी लोगों में काफ़ी उत्सुकता है।
‘देवा’ एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर है, जिसका निर्देशन फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने किया है और इसका निर्माण ज़ी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स ने किया है। यह फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को दशहरा के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-up18News/अनिल बेदाग
- लखनऊ में युवती को टक्कर मारकर बोनट पर घसीटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी - September 16, 2026
- लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कार के बोनट पर युवती को घसीटने का मामला; ‘यश’ बनकर धोखा दे रहा था आरोपी शाहनवाज, पुलिस तलाश में जुटी - September 16, 2026
- मशहूर जोड़ी योगेश रावत और YogKansha के फैंस को मिला खास तोहफा, नेहा कक्कड़ की आवाज़ में रिलीज हुआ नया म्यूजिक वीडियो ‘Naa Pushde’ - September 16, 2026