आगरा। अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों के खिलाफ रविवार को धनगर समुदाय के लोगों ने शाहगंज स्थित केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल के निवास के निकट जमकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को केंद्रीय मंत्री के आवास से पहले ही रोक लिया।
राष्ट्रीय धनगर महासभा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग भेड़ों को लेकर मानस नगर चौराहे पर एकत्रित हुए और वहां से पैदल जुलूस निकालते हुए केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद एसपी सिंह बघेल के आवास की ओर कूच किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रदेश सरकार द्वारा धनगरों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में कई शासनादेश जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा, उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने भी इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय दिए हैं। इसके बावजूद, तहसील स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा धनगर समुदाय के पात्र व्यक्तियों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आनाकानी की जा रही है, जिससे समाज में गहरा असंतोष व्याप्त है।
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के आवास पर प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहीं पर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे।
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026