शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम को लेकर चल रहीं तमाम चर्चाओं के बीच आज पुलिस की टीम ने अतीक के चकिया स्थित कार्यालय पर फिर छापा मारा। पुलिस को इस छापे में यहां ऐसी कई चीजें मिली हैं, जिन्होंने अलग ही एंगल पर सोचने को मजबूर कर दिया है।
अतीक अहमद के दफ्तर में ताजा खून के धब्बों को पाए जाने के बाद अब पुलिस की जांच तेज हो गई है। सवाल यह उठाया जा रहा है कि आखिर यह खून किसका है, किस महिला की हत्या की गई है?
महिला की हत्या का मामला इस कारण कहा जा रहा है, क्योंकि यहां पर खून के धब्बे के साथ टूटी चूड़ियां और कांच भी पाए गए हैं। इसकी जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (FSL) टीम मौके पर पहुंच रही है। सील घर में किस प्रकार किसी महिला की हत्या हो सकती है? यह भी सवाल उठने लगा है। पुलिस का कहना है कि यह खून किसका है, इसका खुलासा दो घंटे के भीतर हो जाएगा। एफएसएल जांच में इस संबंध में खुलासा होने की बात कही जा रही है।
पुलिस ने कैमरों के सामने पूरे दफ्तर की तलाशी ली। कमरे में खून से सने कुछ कपड़े मिले हैं। सीढ़ियों के पास खून के धब्बे पाए गए हैं। पुलिस की जांच में कमरे में रखे दुपट्टे में भी खून के निशान मिले हैं। चकिया वाले दफ्तर में कई स्थानों पर खून के धब्बे पाए गए हैं। किचन और कमरे में खून के धब्बे मिलने के बाद सनसनी मच गई है।
क्या छत्तीसगढ़ में गुड्डू
गुड्डू मुस्लिम के छत्तीसगढ़ में छिपे होने की जानकारी सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि गुड्डू के लोकेशन को ट्रेस किया गया है। उसके पकड़ में आने के बाद शाइस्ता परवीन और अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी का लोकेशन भी सामने आ सकता है। माफिया के चकिया वाले दफ्तर से खून के धब्बों को गुड्डू मुस्लिम से कोई कनेक्शन तो नहीं है? इस सवाल पर भी चर्चा गरमा गई है।
- यूजीसी विवाद पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान: ‘किसी भी वर्ग के साथ नहीं होगा भेदभाव, संविधान के दायरे में होगा काम’ - January 27, 2026
- SC की BCI को दो टूक: चुनाव समितियों के सदस्यों को मिले पद के अनुरूप मानदेय, राजस्थान के लिए अलग समिति पर भी सवाल - January 27, 2026
- ऐतिहासिक भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का ऐलान: PM मोदी बोले- ‘दुनिया की दो बड़ी शक्तियों की साझेदारी का नया युग’ - January 27, 2026