यूपी के मुजफ्फरनगर में महावीर चौक स्थित स्वरूप प्लाज़ा रेस्टोरेंट्स में उसे समय हर काम मच गया जब यहां संचालित ‘कैफे कॉर्नर’ में जिला प्रशासन और पुलिस ने छापेमारी को अंजाम दिया। पुलिस की इस छापेमार कार्रवाई के दौरान कॉलेज और स्कूल की छात्र- छात्राओं की आपत्तिजनक गतिविधियों का खुलासा किया है। छापे के दौरान कैफे के केबिनों से 20 से अधिक युवक-युवतियों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके पर वीडियोग्राफी कर सभी को हिरासत में लिया और उन्हें थाने ले जाया गया।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के स्वरूप प्लाज़ा में ‘फ्री फायर कैफ़े’ और ‘कैफ़े कॉर्नर’ में पुलिस द्वारा छापेमारी में 20 से अधिक युवक-युवतियों को पकड़ा गया, जिनमें अधिकांश स्कूल और कॉलेज की छात्राएं शामिल थीं। पुलिस को कैफे के अंदर डस्ट बिन और सोफों से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ।
छापेमारी के दौरान युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए और उन्हें हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और सीओ सिटी के नेतृत्व में की गई। इस घटना ने स्थानीय लोगों में हलचल मचा दी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के अनुसार, कैफे में सिटिंग व्यवस्था के साथ बीयर की खाली बोतलें भी मिलीं। पकड़े गए छात्र-छात्राएं शहर के नामी स्कूलों और कॉलेजों से जुड़े हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। इस छापेमारी में सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर, और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम शामिल थी।
- दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना: न्यायिक जांच के आदेश, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 6, अवैध निर्माणों पर होगी सख्त कार्रवाई - September 7, 2026
- सर्टिफाइड गाइडिंग लायन कार्यशाला: नए क्लबों को सशक्त नेतृत्व देने के लिए 48 लायन लीडर्स ने लिया प्रशिक्षण - September 7, 2026
- आगरा में इप्टा का मार्मिक नाटक ‘रामी’ मंचित: औद्योगीकरण और शहरीकरण की दौड़ के बीच पर्यावरण संरक्षण का दिया गया सशक्त संदेश - September 7, 2026