मुख्यमंत्री की ओर से उनके प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे मालदीव राष्ट्रपति का स्वागत
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में उनकी अगवानी करेंगे।
मालदीव राष्ट्रपति ताजमहल का भ्रमण करेंगे और योगेंद्र उपाध्याय उन्हें राज्य की संस्कृति और धरोहर से अवगत कराएंगे।
कार्यक्रम के अंत में, मालदीव राष्ट्रपति की विदाई एयरफोर्स स्टेशन, आगरा से की जाएगी।
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इस अवसर को भारत और मालदीव के मैत्रीपूर्ण संबंधों को सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक क्षण बताया।
आगरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय कल आगरा में मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद का स्वागत करेंगे। मालदीव राष्ट्रपति का आगरा आगमन सुबह एयरफोर्स स्टेशन, आगरा पर निर्धारित है, जहां कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय उनकी अगवानी करेंगे।
इसके बाद मालदीव राष्ट्रपति शिल्पग्राम ताजमहल के निकट पहुँचेंगे, जहां से वे विश्वविख्यात ताजमहल का भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर योगेंद्र उपाध्याय, मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें राज्य की संस्कृति और धरोहर से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम के अंत में, मालदीव राष्ट्रपति की विदाई एयरफोर्स स्टेशन, आगरा से की जाएगी, जिसमें भी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय उपस्थित रहेंगे।
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इस अवसर को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह भारत और मालदीव के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और सुदृढ़ करने का एक ऐतिहासिक क्षण होगा।
-एजेंसी
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026
- यूपी के 9.5 साल बेमिसाल: सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले— GSDP, पर-कैपिटा इनकम और बजट हुआ तीन गुना - October 19, 2026