Hathras, Uttar Pradesh, India. जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चौकी प्रभारी/हल्का प्रभारी/बीट आरक्षी को निर्देशित कर दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सूचना संकलित कर अवैध शराब की बिक्री व निर्माण करने वालो के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाये तथा इस अभियान में ग्राम चौकीदारों, ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान व ग्राम के सम्भ्रान्त व्यक्तियो से भी सहायता लेकर गांव/मोहल्लों के विषय में अवैध शराब बिक्री व निर्माण करने वाले लोगो के बारे में जानकारी कर अविलंब कार्यवाही की जा रही ह।
साथ ही जनपद में संचालित ‘जनसंवाद सैल’ के माध्यम से भी गांवो/कस्बों के सभ्रान्त व्यक्तियो तथा ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान आदि लोगो से फोन से संपर्क कर गांव/कस्बो की जानकारी प्राप्त की जा रही है जिससे अवैध शराब बेचने या बनाने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी कर उनपर अंकुश लगाया जा सके।
इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षको द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के गांवो/कस्बो में विश्वास पर्ची बांटकर/चौपाल लगाकर लोगो को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि अगर आपके क्षेत्र में या गांव में कही भी कोई अवैध शराब बिक्री या बनाई जा रही है, तो इसकी सूचना तत्काल विश्वास पर्ची के पीछे लिखे नम्बरो में निर्भीक होकर दे। आपका नाम पता गोपनीय रखा जायेगा तथा अवैध शराब बेचने व बनाने वालो के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। तथा गांवो में जाकर पोस्टर भी चिपकाये जा रहे है जिससे लोगो से ज्यादा से ज्यादा सूचना संकलित कर कड़ी कार्यवाही की जा सके।गांवो/मौहल्लो में चौपाल के दौरान सभी से पब्लिक एड्रैस सिस्टम के माध्यम से भी अपील की जा रही है कि शराब स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है इसलिये अवैध शराब न ही खरीदे और न ही अवैध शराब का सेवन करे।अगर आपके आस-पास कोई अवैध शराब बेचता या बनाता है तो पुलिस को सूचना दें कडी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
साथ ही आमजन को अवगत कराया जा रहा कि कोविड-19 महामारी के लगातार बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी गाईडलाइन का पालन करने के लिए तथा अवगत कराया जा रहा है कि बेवजह घर से बिल्कुल न निकलें। सभी मास्क का नियमित प्रयोग करते रहे तथा सोशल डिस्टेन्सिंग के नियमो का पालन अवश्य करें।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026