यूपी के मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में महिला को सरेराह पीछे से पकड़कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी आदिल को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। चांदमारी घाट के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी ने रविवार शाम सब्जी लेकर लौट रही महिला से छेड़छाड़ की थी। छेड़छाड़ की फुटेज वायरल होने के बाद महिला ने तहरीर दी थी।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि नागफनी एसएचओ सुनील कुमार, एसआई विवेक कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सोमवार देर रात गश्त पर थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि महिला से छेड़छाड़ के जिस आरोपी को खोज रहे हैं वह बाइक से रामगंगा किनारे की ओर जा रहा है।
सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। थोड़ी देर में रात 12:40 पर रामगंगा के चांदमारी घाट के पास एक बाइक सवार युवक आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो बाइक मोड़कर भागने लगा। कच्चे रास्ते पर बाइक फिसल गई। जिसके बाद उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और वहीं गिर गया।
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी की पहचान कांठ के उमरी कला निवासी 22 वर्षीय आदिल के रूप में हुई। वह नागफनी क्षेत्र के डिप्टीगंज के पास एक निजी अस्पताल में काम करता है। रविवार को आरोपी ने उसी अस्पताल से थोड़ी दूरी पर गोल कोठी के पास महिला से छेड़छाड़ की थी।
आरोपी के पास से एक बाइक, तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बताते चलें कि सोमवार दोपहर ही इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद 12 घंटे के अंदर आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि नागफनी थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ की वीडियो वायरल हो रही थी। घटना रविवार शाम की थी। पुलिस टीम ने वायरल वीडियो की मदद से जांच कर सोमवार दोपहर ही महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया। देर रात करीब 12 बजे पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने के आरोपी आदिल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उपचार कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
साभार सहित
- रामपुर में जुड़वां बहनों के फिंगरप्रिंट और रेटिना मिले एक समान, बायोमीट्रिक सिस्टम फेल होने पर डीएम ने ऐसे सुलझाई समस्या - September 23, 2026
- आजमगढ़ में पूजा के दौरान ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पहचान पत्र मांगने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने पत्नी और दो पंडितों को मारी गोली, कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी गिरफ्तार - September 23, 2026
- आगरा के कागारौल में चोरों का दुस्साहस: एक ही रात में दो घरों से एक करोड़ रुपये के जेवर और नकदी की चोरी, गांव में मचा हड़कंप - September 23, 2026