प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित त्रि-सेवा अभ्यास भारत शक्ति में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारा पोखरण एक बार आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और आत्मगौरव की त्रिवेणी का साक्षी बन है। यही पोखर भारत की परमाणु शक्ति का साक्षी रहा है। आज हम स्वदेशीकरण से सशक्तिकरण का दम देख रहे हैं।
रक्षाक्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कदम उठाए
पीएम मोदी ने कहा कि हमनें यहां अपनी सेनाओं का जो पराक्रम देखा। वह अद्भूत है। ये आकाश में गरजना, जमीन पर जाबाजी और चारों दिशाओं में गूंजता विजय घोष। नए भारत का आह्वा है। उन्होंने कहा, ‘पिछले 10 सालों में हमनें देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। हमनें नीति-विषयक सुधार और प्राइवेट सेक्टर को इससे जोड़ा है।’
यही भारत शक्ति है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी तोपों, टैंकों, लड़ाकू जहाजों, हेलीकॉप्टर और मिसाइल सिस्टम की जो गर्जना आप देख रहे हैं। यही भारत शक्ति है। हथियार और गोला-बारूद,संचार उपकरण और स्पेस तक हम मेड इन इंडिया की उड़ान अनुभव कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, कल देश ने एमआईआरवी तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि 5 मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। दुनिया में कम देशों के पास यह उन्नत तकनीक है।
-एजेंसी
- भगवान राम के 5 … अब धीरेंद्र शास्त्री का पुराना बयान वायरल, अखिलेश यादव बोले- सनातनी मुख्यमंत्री का बुलडोजर अब कहां चला गया? - November 4, 2026
- कुशीनगर में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, नीचे फेंकी व्हाट्सएप चैटिंग की कॉपियां; प्रेमी पर लगाया धोखा देने का आरोप - November 4, 2026
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026