जब भारतीय सिलेक्टर्स आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनने के लिए इस महीने के अंत में मीटिंग करेंगे तो उनके सामने बड़ी चुनौती होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो टीम में 10 खिलाड़ियों की जगह लगभग पक्की हो गई है जबकि 5 प्लेयर्स पर माथा-पच्ची करनी होगी। जाहिर है 10 प्लेयर्स में सभी बड़े नाम शामिल हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में रिंकू सिंह का नाम नहीं दिख रहा है।
इन 10 प्लेयर्स की टी-20 वर्ल्ड कप 2024 टीम में जगह लगभग पक्की
रोहित शर्मा
विराट कोहली
सूर्यकुमार यादव
हार्दिक पंड्या
जसप्रीत बुमराह
रविंद्र जडेजा
ऋषभ पंत
अर्शदीप सिंह
मोहम्मद सिराज
कुलदीप यादव
आईपीएल 2024 में प्रदर्शन यह तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा कि खाली पांच स्थानों को कौन भरेगा, लेकिन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति के लिए यह आसान काम नहीं होगा। इसका कारण बचे हुए स्थानों के लिए ढेर सारे दावेदार होना है।
-एजेंसी
- भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आगरा में निकली भव्य प्रभात फेरी, ताज प्रेस क्लब से सुभाष पार्क मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - October 26, 2026
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा: टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल - October 26, 2026
- सम्मान समारोह और डांडिया रास के साथ हुआ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन: पंचकुइयां महासभा भवन में उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब - October 26, 2026