कोई भारतीय हो और उसे विदेश जाना है तो जाहिर है उसे वीजा की जरूरत पड़ेगी लेकिन अगर हम आपसे कहें कि इस वीजा की जरूरत आपको अपने देश में भी पड़ेगी, तब आप क्या कहेंगे?
शायद आपका सवाल यही होगा आखिर अपने देश के लिए वीजा क्यों लेना तो हम आपको बता दें कि भारत के कुछ राज्यों में ऐसी जगह हैं जो कई देशों के बॉर्डर से जुड़ी हुई हैं, और वहां जाने के लिए परमिट की जरूरत पड़ती है। अगर आप कहीं घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले उन जगहों के बारे में जान लें, जहां परमिट की जरूरत पड़ती है।
कोहिमा (नागालैंड)
कोहिमा भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड की राजधानी होने के अलावा बेहद खूबसूरत शहर के रूप में भी गिनी जाती है। कोहिमा में ज्यादातर आदिवासी रहते हैं। बता दें कि इस जगह को एशिया का स्विट्जरलैंड भी कहते हैं। नागालेंड ईस्ट में म्यांमार के साथ इंटरनेशनल सीमा शेयर करता है, जिस वजह से स्थानीय पर्यटकों को नागालैंड घूमने के लिए इनर परमिट की जरूरत पड़ती है। परमिट आप दीमापुर, कोहिमा, मोकोकचुंग, नई दिल्ली, कोलकाता और शिलॉन्ग के डिप्टी कमिश्नर से प्राप्त कर सकते हैं। परमिट की सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध है।
लोकतक लेक (मणिपुर)
दुनियाभर में आपको कई अजीब झीलें दिख जाएंगी, जिनके बारे जानकार आप हैरान रह जाएंगे। ऐसी ही एक झील मणिपुर में भी मौजूद है। इसे दुनिया की पहली तैरती झील के रूप में जाना जाता है। भारत के उत्तर-पूर्व में साफ पानी की झील के रूप में फेमस लोकतक झील में आपको कई बड़े-बड़े पत्थर दिखाई देंगे, जो देखने में बड़े ही दिलचस्प लगते हैं। इस जगह तक जाने के लिए भी इजाजत लेनी पड़ती है।
चांगु लेक (सिक्किम)
सिक्किम की इंटरनेशनल सीमा तीन देशों के साथ लगती है। उत्तर और पूर्व में चीन, ईस्ट में भूटान और पश्चिम में नेपाल के साथ। सिक्किम में कई जगहों पर जाना तो बैन है लेकिन कुछ ऐसे स्थान हैं जहां भारतीय जा सकते हैं, पर हां वहां जाने के लिए भी आपको परमिट की जरूरत पड़ेगी। सिक्किम की चांगु झील एक ऐसी झील है जहां जाने के लिए परमिट लेना पड़ता है। ये झील सर्दियों में पूरी तरह से जम जाती है। इसके आलावा त्सोमगो झील, नाथुल्ला, दोजोंग्री और गोइचला ट्रेक, युमथांग, युमसंगडोंग, थांगू/चोपता घाटी, गुरुडोंगमार झील जैसे संरक्षित क्षेत्रों में घूमने के लिए भी आपको परमिट लेना पड़ेगा। इसे आप बागडोगरा एयरपोर्ट और रंगपो चेक पोस्ट से ले सकते हैं।
जीरो (अरुणाचल प्रदेश)
अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के लिए भी इनर लाइन परमिट की जरूरत पड़ती है। यहां की खास जगह जीरो भी उन्हीं में से एक है। खूबसूरती के मामले में बात करें तो ये जगह भी किसी से कम नहीं है, यहां हर सीजन लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। यहां जाने के लिए आपको परमिट लेना पड़ेगा। यहां कई शानदार जगह हैं, लेकिन सबसे पॉपुलर जीरो वैली है। इस घाटी को वॉल हेरिटेज साइट्स में गिना जाता है।
आइजोल (मिजोरम)
मिजोरम की राजधानी आइजोल में कई शानदार जगह हैं, जिन्हें देखने के लिए यहां विदेशों से भी लोग आते हैं। इन स्थानों में म्यूजियम, हिल स्टेशन, कला जैसी प्लेसेस शामिल हैं। हालांकि मिजोरम में भी इनर लाइन परमिट लागू है। इस कारण से यहां लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए कोई भी परमीशन लेकर जा सकता है।
- सावन के प्रथम सोमवार को आगरा के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, राजेश्वर मंदिर मेले में गूंजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे - August 3, 2026
- आगरा में सनसनीखेज ऑनर किलिंग: कोर्ट मैरिज से नाराज पिता ने की बेटी की गला दबाकर हत्या, मां और भाई फरार - August 3, 2026
- आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा: भंडारे की सेवा से लौट रहे बीकॉम छात्र की रोडवेज बस की टक्कर से मौत, साथी घायल - August 3, 2026