Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) के तहत प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खोले गए हैं। इन पर दवाइयां बाजार से 70 से 90 फीसदी तक सस्ती मिलती हैं क्योंकि यह ब्रांडेड के स्थान पर जेनरिक होती हैं। देखा गया है कि तमाम चिकित्सक जेनरिक दवाइयां लिखने से बचते हैं। कुछ चिकित्सक ऐसे भी हैं जो पर्चे पर जेनेरिक दवाइयां खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। प्रसिद्ध सर्जन डॉ. ज्ञान प्रकाश के बाद डायबिटी, थायराइड, फेंफड़ा और पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके अग्रवाल का पर्चा भी इसका प्रमाण है।

जगदम्बा मेडिकेयर, जयपुर हाउस के सर्वेसर्वा डॉ. बीके अग्रवाल के पर्चे पर लिखा हुआ है- ‘दवाओं के समकक्ष और अच्छी क्वालिटी की प्रधानमंत्री जनऔषधि की दवाएं खरीद सकते हैं’। मरीजों को जेनेरिक दवाइयों खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना समाजसेवा है। ब्रांडेड दवाइयों का मूल्य इतना अधिक होता है कि लम्बा इलाज चला तो कपड़े भी बिक सकते हैं। एलर्जी, थायराइड, बीपी, शुगर, हृदय रोग की दवाइयां जीवन भर चलती हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र में ये दवाइयां बहुत कम मूल्य पर मिलती हैं।

इस बारे में लीडर्स आगरा के महामंत्री एवं पूर्व पार्षद सुनील जैन का कहना है कि डॉ. ज्ञान प्रकाश जी के साथ डॉ. बीके अग्रवाल भी जेनेरिक दवाइयां खरीदने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जो बड़ी बात है। दोनों ही चिकित्सक लीडर्स आगरा की सिफारिश पर मरीजों को फ्री देखते हैं। सेवा के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं।


आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन का कहना है कि डॉ. बीके अग्रवाल हमारे साथ समाजसेवा की नई इबारत लिख रहे हैं। मंच के निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में वे पूरे समय तन-मन-धन से सहयोग करते हैं। हमें डॉ. ज्ञान प्रकाश और डॉ. बीके अग्रवाल जैसे चिकित्सकों पर गर्व है।
सर्जन डॉ. ज्ञान प्रकाश के पर्चे पर लिखी ऐसी बात कि खबर बन गई
- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला: पहली बार मीडिया के सामने आई श्रद्धा दुबे, हत्या के आरोपों को नकारा और बताया आत्महत्या - October 19, 2026
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026