पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया PFI समेत उसके अन्य सहयोगी संगठनों पर 5 वर्षीय बैन के बाद अब इनसे जुड़े लोग धमकियां देकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के सोलापुर से भाजपा विधायक विजय देशमुख को एक धमकी भरा पत्र मिला है। धमकी भरे पत्र के माध्यम से पीएफआई के आत्मघाती दस्ते ने अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर और मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा के कई बड़े नेताओं को भी निशाना बनाने की बात कही है।
बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक को यह धमकी भरा पत्र हाथ से लिखा गया है जिसमें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को टारगेट किया गया है। पत्र में पीएफआई के आत्मघाती दस्ते के सक्रिय सदस्य ने लिखा है कि सरकार ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगातर गलत किया है, अब उसे इसका अंजाम भी भुगतना होगा।
पीएफआई के साथ 8 संगठनों पर है प्रतिबंध
बता दें कि सरकार की विभिन्न जांच एजेंसियों ने हाल ही में देश भर में छापेमारी के बाद पीएफआई के सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने भारत में पीएफआई समेत उसके 8 सहयोगी संगठनों पर 5 वर्षों के लिए बैन लगा दिया था। सरकार ने अधिसूचना में कहा था कि पीएफआई के अंतर्राष्ट्रीय आतंकी संगठन सिमी और आईएसआईएस से कथित संबंध थे।
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026