पेट्रोल, डीजल की कीमतों में शनिवार को फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई। 12 दिनों में यह 10वीं वृद्धि है। इससे दाम कुल 7.20 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें 4 नवंबर से स्थिर थीं। इस बीच कच्चे तेल की कीमत 30 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ गईं। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद दरों में संशोधन की उम्मीद थी, लेकिन उस दौरान इसे टाल दिया गया लेकिन तेल कंपनियां अब घाटे की भरपाई कर रही हैं।
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विसेज की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत की सरकारी तेल कंपनियां IOC, BPCL और HPCL को 5 राज्यों में चुनावों के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बनाए रखने के लिए राजस्व में लगभग 2.25 बिलियन डॉलर (19,000 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ।
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Agra News: भक्ति, उल्लास और अपनों का मान; विजय नगर में माथुर वैश्य समाज ने मनाया भव्य होली महोत्सव - March 11, 2026
- आगरा के स्वाद में महंगाई का ‘तड़का’: रसोई गैस के दाम बढ़ते ही ताजनगरी की शान बेड़ई-जलेबी हुई महंगी - March 11, 2026
- आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा का महाकुंभ: 28 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सूरसदन में अधिकारियों ने दिए पारदर्शिता के निर्देश - March 11, 2026