पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर मोहन गार्डन ए ब्लॉक और बी ब्लॉक में रोड और पार्क में गंदे पानी का जमावड़ा, सीवर के पानी से लोगों का बुरा हाल। उत्तम नगर के मोहन गार्डन के ए ब्लॉक बी ब्लॉक के क्षेत्र में सीवर के पानी से लोगों का बुरा हाल है। सड़कों पर घुटनों तक सीवर का बदबूदार गंदा पानी जमा है और साथ ही साथ कॉलोनी के पार्क में भी सीवर का पानी पूरी तरीके से जमा हुआ है।
पिछले डेढ़ सालों से यह स्थिति उत्तम नगर क्षेत्र के लोगों की बनी हुई है, जिससे जनता काफी परेशान है पूरे क्षेत्र में बदबू और मच्छरों का जमावड़ा होने से भी लोग काफी परेशान और हताश है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत स्थानिक प्रशासन और क्षेत्र विधायक से भी की गई लेकिन उनके इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया। स्थानी निवासी वह भाजपा नेता सुभाष मग्गो ने भी इस मामले को जोर-जोर से उठाया, उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक ने कभी इस क्षेत्र की सुध नहीं ली, जिसके कारण ए और बी ब्लॉक में लगातार डेढ़ साल से सीवर के बदबूदार पानी में जीने को लोग मजबूर हैं, कई बार इस जगह पर एक्सीडेंट के हालात भी देखने को मिले हैं, जैसे ई-रिक्शा पलट जाना या गाड़ी वाहन से लोगों का गिरना एक बड़ी मुसीबत बना हुआ है।
सुभाष मग्गो ने कहा कि क्षेत्र में अब डेंगू मलेरिया और चिकनगुनिया के मच्छरों का जमावड़ा भी लगातार इस बदबू भर पानी में बढ़ता जाएगा, जिससे जनता को और परेशानी और बीमारियों का सामना करना पड़ेगा, प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द इस समस्या से लोगों को छुटकारा मिले।
क्षेत्र के एक और व्यक्ति ने बताया कि इस सीवर के पानी की शिकायत डीसी कमिश्नर के साथ-साथ निगम पार्षद और विधायक तक लगातार की गई लगातार ज्ञापन दिए गए मेल किया गया लेकिन उसका किसी प्रकार का कोई भी रेस्पॉन्स प्रशासन से नहीं मिला है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026