पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में लोग खराब सड़कों सीवर और पानी की समस्या से लगातार जूझ रहे हैं। समाजसेवी व स्थानीय भाजपा नेता सुभाष मग्गो ने आम आदमी पार्टी और क्षेत्रीय विधायक को निशाने पर लेते हुए कहा की उत्तम नगर के विधायक ने 10 सालों से जनता का कोई भी कार्य नहीं किया ना ही सड़कों पर बिजली पानी और सीवर की समस्या पर कोई कदम उठाया लगातार शिकायतों के बावजूद विधायक ने किसी की एक न सुनी और सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त रहे।
आपको बता दें की उत्तम नगर क्षेत्र में जगह-जगह सीवर का पानी घर में घुसता है, और सड़कों पर आता है, जिसके कारण लोग सीवर के गंदे पानी में चलने और जिंदगी गुजारने को मजबूर है। वहीं अगर पानी की बात की जाए तो पानी की समस्या गर्मियों में जिस तरीके से बढ़ जाती है उसी तरीके से अभी भी पानी रुक-रुक कर या कभी-कभी आता है जिससे जनता को काफी परेशानी होती है, साथ ही साथ सड़कों का बुरा हाल है आम आदमी पार्टी की सरकार व क्षेत्र के विधायक ने उत्तम नगर की सड़कों को लेकर के किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की है, जहां-तहां सड़के टूटी पड़ी है, जहां लोगों का चलना मुश्किल है वही गाड़ियां और रिक्शा भी आसानी से गुजर नहीं पाते।
भाजपा नेता सुभाष मग्गो ने कहा की क्षेत्रीय जनता उत्तम नगर के विधायक के खिलाफ लगातार प्रदर्शन करने को मजबूर है, और किसी तरीके से विधायक से छुटकारा चाहते, लोगों ने मन बनाया है की दिल्ली व उत्तम नगर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ही विकास को आगे बढ़ाया जाए और ताकि उचित विकास हो पाए और क्षेत्र के लोगों को न्याय मिल पाए उनका रहन-सहन और जीवन स्तर अच्छा हो पाए, उन्हें पूर्ण सुविधा मिल पाए।
सुभाष मग्गो ने कहा की दिल्ली ने ठाना है अब भाजपा को लाना है इसी स्लोगन के साथ दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026