होटल नील क्लार्क ताज नगरी आगरा में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
आगरा: आज श्रावण मास की उमंगों से सराबोर, हरियाली तीज़ महोत्सव का आयोजन ताजनगरी नील क्लार्क होटल में पंचवटी सखियों द्वारा धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में सभी सखियाँ पारंपरिक रेड और ग्रीन ड्रेस कोड में सजधज कर पहुंचीं, जिससे माहौल हरियाली और उल्लास से भर गया।
महोत्सव के दौरान पारंपरिक लोकगीतों की गूंज, सखियों की हँसी, सजे हुवे सेल्फी पॉइंट और सावन के झूले के साथ उत्साह चरम पर था। आयोजनों में तीज़ गीतों की प्रस्तुति, मनोरंजक खेल, सजावट की प्रतियोगिताएं, और मेहंदी रचाओ स्पर्धा जैसी गतिविधियों ने समां बांध दिया।
महिला सखियों ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और सावन के इस पावन पर्व को मिलजुल कर बड़े हर्षोल्लास से मनाया। आयोजन ने सामाजिक एकता, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण का सुंदर संदेश दिया।
महिला सखियों में ये रहीं मौजूद
सोनल बडोला, शिल्पा लूथरा, बिंदिया धाकरे, साधना अग्रवाल, जया पाल्टा, ममता कटारा, रश्मी कपिल, रचना पाराशर, पूनम सिंह, प्रया सिंह, शिवानी तिवारी, प्रीती अरोरा आदि
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- भट्टी बनती दिल्ली: 55% इलाका ‘रेड ज़ोन’ में, रातें भी हुईं गर्म; CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई राजधानी की धड़कन - March 11, 2026
- भक्तों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में आगरा से कैला देवी के लिए दौड़ेंगी 140 बसें, किराया 270 रुपये तय, यूपी-राजस्थान रोडवेज की संयुक्त तैयारी - March 11, 2026
- आगरा में गैस की ‘कृत्रिम किल्लत’: प्रशासन कह रहा ‘सब ठीक है’, पर ब्लैक में 1500 के पार पहुँचा घरेलू सिलेंडर - March 11, 2026