पाकिस्तानी एक्ट्रेस आएशा उमर ने हाल ही में अपने ही देश में सुरक्षित महसूस न करने की बात कही है। उनका कहना है कि कराची में कोई भी लड़की सेफ नहीं है। वो उस दिन के इंतजार में हैं, जब लड़कियां किडनैपिंग और रेप के डर के बिना बाहर सड़कों पर घूम सकेंगी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि महज 3 साल की उम्र में उनके पड़ोसी के कुक ने उनके साथ हैरेसमेंट किया था।
अदनान फैजल के पॉडकास्ट में आएशा उमर ने कहा कि यहां बहुत करप्शन है, अशिक्षा है, हम इसके लिए लोगों को दोष नहीं दे सकते, वो हेल्पलेस हैं। आम लोग पेट्रोल तक नहीं खरीद सकते। पूरी दुनिया कितनी आगे जा रही है और हमारा मुल्क कहां जा रहा है। ये बहुत दुखद है। मुझे यहां अगर सबसे बड़ी कोई प्रॉब्लम है तो वो है सेफ्टी की। मैं चाहती हूं कि मैं सड़क पर चल सकूं। हर इंसान की बेसिक नीड है कि आप खुली हवा में चल सकें। क्या यहां कोई भी लड़की खुलकर सड़क में घूम सकती है। सिर्फ कोविड लॉकडाउन में ही हम खुलकर वॉक कर सके हैं।
कराची में बहुत स्ट्रेज और एंग्जाइटी महसूस होती है: आएशा
आगे उन्होंने कहा, मुझे कराची में बहुत स्ट्रेस और एंग्जाइटी होती है। कोई भी आदमी कभी समझ ही नहीं सकता कि एक पाकिस्तानी महिला को कैसा महसूस होता है। जिस शख्स की बेटियां हैं वो इस डर को समझ सकता है। मैं जब कॉलेज में थी, तब लाहौर में हम बस से ट्रेवल करते थे, लाहौर, कराची से ज्यादा सेफ है। पता नहीं वो समय कब आएगा, जब मैं किडनैपिंग, रेप और ठगी के डर के बिना खुलकर अपने मुल्क में घूम सकूंगी। फ्रीडम और सेफ्टी इंसान की बेसिक नीड है।
जब आएशा से पूछा गया कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि कराची सेफ नहीं है तो उन्होंने कहा, मेरे साथ दो बार सरेआम ठगी हो चुकी है। आएशा ने ये भी बताया कि बचपन में उनके साथ में हैरेसमेंट हुआ है। वो 3 साल की थीं, जब उनके पड़ोसी के कुक ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।
बता दें कि आएशा उमर पाकिस्तान की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। वो बुलबुले, हब्स और तनहाई जैसे शोज के लिए फेमस हैं। कुछ समय पहले ही खबरें थीं कि आएशा उमर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को डेट कर रही हैं। खबरें ये भी थीं कि उनकी नजदीकियों के चलते ही सानिया मिर्जा और शोएब के रिश्ते में दरार आई थी।
-एजेंसी
- “मोबाइल की लत बच्चों के लिए ड्रग जैसी”, आगरा में साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने दिए ठगी से बचने के टिप्स - October 25, 2026
- आगरा मंडल शिक्षक एमएलसी चुनाव पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 3 बूथों पर रद्द हुआ मतदान, 26 अक्टूबर को दोबारा पड़ेंगे वोट - October 25, 2026
- ताजनगरी में ‘कार्डियोलॉजी आगरा लाइव 6.0’ का भव्य आयोजन: होटल जेपी पैलेस में देश भर के 450 विशेषज्ञ हुए शामिल - October 25, 2026