बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पिछले काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल दोनों शादी कर लेंगे। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा है कि दिमाग में तो मैं पहले ही रणबीर से शादी कर चुकी हूं।
पैंडेमिक ने हमारे प्लान पर पानी फेरा है
आलिया से एक इंटरव्यू में शादी के बारे में पूछा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अपने दिमाग में रणबीर से शादी कर चुकी हूं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि पैंडेमिक ने हमारी शादी के प्लान पर पानी फेर दिया है। सब चीजें किसी अच्छे कारण के लिए होती हैं। जब भी हम शादी करते हैं, तो यह सही और सुंदर तरीके से काम करती है।
रणबीर-आलिया अप्रैल में कर सकते हैं शादी
हाल ही आईं रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर और आलिया इसी साल अप्रैल में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। साथ ही दोनों की फैमिलीज में तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार रणबीर-आलिया राजस्थान के रणथंभौर में शादी कर सकते हैं, क्योंकि यहीं दोनों ने सबसे ज्यादा छुट्टियां बिताई हैं और यह दोनों की फेवरेट जगह में से एक है।
4 साल से रिलेशनशिप में हैं रणबीर और आलिया
रणबीर और आलिया 4 साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक-दूसरे के परिवारों के साथ अच्छी बॉन्डिंग भी शेयर करते हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी, आलिया को काफी पसंद करती हैं और अक्सर अपने सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर पोस्ट में प्यार बरसाती रहती हैं। रणबीर को अक्सर आलिया की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ चिल करते भी देखा जाता है।
-एजेंसियां
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026
- आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 426 करोड़ की संपत्ति अटैच, बाजार में कीमत 1170 करोड़ रुपये - October 28, 2026