नई दिल्ली। पाकिस्तान ने 07-08 मई की रात को ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, भारतीय सेना ने इन हमलों को यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बेअसर कर दिया।
इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं जो पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं।
रक्षा मंत्रालय ने दोपहर 2:30 बजे इसकी जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने बताया, ‘7 मई की रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के शहरों को निशाना बनाया। इसमें अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी थीं।
एबीपी न्यूज चैनल के अनुसार, भारत ने इस हमले का जवाब उसी अंदाज़ में, उतनी ही तीव्रता के साथ और उसी क्षेत्र में दिया। गुरुवार की सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई एयर डिफेंस रडार और सिस्टम्स को निशाना बनाया। खबर है कि लाहौर का एक एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया गया है। भारतीय सेना ने पहले ही सीमाओं पर रूस के मिले S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को तैनात कर रखा है, जैसे ही मिसाइलों से हमला किया गया। इस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान के हमलों के बाद आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर हार्पी ड्रोन से वहां के एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारत की कार्रवाई उसी क्षेत्र में, तेजी के साथ की गई है जैसी पाकिस्तान ने की थी। सूत्रों ने बताया कि लाहौर, सियालकोट, कराची में एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया।
600 किमी दूर टारगेट ट्रैक कर लेता है S-400 सिस्टम
S-400 एक एयर डिफेंस सिस्टम है। ये हवा के जरिए हो रहे अटैक को रोकता है। ये दुश्मन देशों के मिसाइल, ड्रोन, रॉकेट लॉन्चर और फाइटर जेट्स के हमले को रोकने में कारगर है। यह 600 किमी दूर टारगेट को ट्रैक कर लेता है और टारगेट हिट करने की रेंज 400 किमी है। इसे रूस के एलमाज सेंट्रल डिजाइन ब्यूरो ने बनाया है और दुनिया के बेहद आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम में इसकी गिनती होती है।
सीमा पर भी लगातार फायरिंग
सीमा पर भी फायरिंग लगातार हो रही है। कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, मेंढर, राजौरी जैसे क्षेत्रों में पाकिस्तान ने मोर्टार और हैवी आर्टिलरी से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने दोबारा साफ किया है कि भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर उसकी सैन्य ठिकानों या नागरिकों पर हमला होता है, तो भारत जवाब देने में पीछे नहीं हटेगा। यही वजह है कि एलओसी पर पाकिस्तान के गोला-बारूद का जवाब जम कर दिया जा रहा है।
- आगरा छावनी विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ और सेवा कार्यों से मनाई वर्षगांठ - July 15, 2026
- एटा: 9 फीट लंबा मगरमच्छ पहुँचा गाँव की गलियों में, दहशत के बीच वाइल्डलाइफ़ SOS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - July 15, 2026
- आगरा में युवक को रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस - July 15, 2026