पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान चार दिवसीय दौरे पर चीन में हैं लेकिन ट्विटर से निशाना भारत पर साध रहे हैं. शुक्रवार को इमरान ख़ान ने कई ट्वीट किए हैं.
इन ट्वीट में उन्होंने कश्मीर को लेकर भारत पर निशाना साधा है. उन्होंने भारत पर कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाया है.
इमरान ख़ान ने लिखा, ‘कश्मीर में निष्पक्ष जनमत संग्रह सुनिश्चित कराना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की ज़िम्मेदारी है. दुनिया को भारत के कश्मीर में लोगों की दुर्दशा और भारत के कठोर सैन्य कब्ज़े से ख़ुद को आज़ाद करने की उनकी इच्छा को नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए.’
उन्होंने लिखा, ‘यह समय है जब दुनिया भारत के गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों पर ध्यान दे जिनमें मानवता के ख़िलाफ़ अपराध, युद्ध अपराध और नरसंहार के साथ-साथ जबरन जनसांख्यिकीय परिवर्तन का ख़तरा शामिल है. ये सभी जिनेवा कन्वेंशन का पूरी तरह उल्लंघन है.’
इमरान ख़ान ने ट्वीट किया, ‘पाकिस्तान हमारे कश्मीरी भाइयों और बहनों के साथ खड़ा है और आत्मनिर्णय के लिए उनके वैध संघर्ष को लेकर प्रतिबद्ध है. मोदी की दमन और हिंसा की फासीवादी नीतियां कश्मीरी विरोध की भावना को कुचलने में विफल रही हैं.’
-एजेंसियां
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026