पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ क्या आठ फरवरी को होने वाला आम चुनाव लड़ सकेंगे? इस सवाल से गुरुवार को पर्दा उठ गया। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने नवाज शरीफ के नामांकन पत्र को स्वीकार कर लिया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की ओर से नवाज शरीफ के चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।
नवाज शरीफ के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे प्रतिबंध के बाद सवाल खड़े होने लगे कि क्या चुनाव आयोग उनके नामांकन पत्र को स्वीकार करेगा। हालांकि, नवाज शरीफ को आम चुनाव लड़ाने की पूरी तैयारी कर ली गई थी और कहा जा रहा है कि चुनाव लड़ने पर लगा प्रतिबंध भी समाप्त हो गया है।
कहां से चुनाव लड़ेंगे नवाज शरीफ?
बता दें कि चुनाव आयोग को 73 वर्षीय नवाज शरीफ की उम्मीदवारी पर कोई आपत्ति नहीं है और उनका नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया गया है। ऐसे में नवाज शरीफ लाहौर और खैबर पख्तूनख्वा के मानसहरा शहर से चुनावी मैदान में नजर आएंगे।
PML-N का गढ़ है मानसहरा
मानसहरा को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) का गढ़ माना जाता है, यहां पर अन्य पार्टियों को एएड़ी से चोटी तक का जोर लगाना पड़ेगा। हालांकि, मानसहरा के अलावा नवाज शरीफ ने लाहौर से अपनी दावेदारी पेश की है।
-एजेंसी
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026