द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज यानी की ऑस्कर ने क्लास ऑफ 2022 की गेस्ट लिस्ट जारी की है। इस बार भारत की तरफ से काजोल और राइटर रीमा कागती को इनवाइट किया गया है। कॉजोल बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस हैं जिन्हें ऑस्कर ने क्लास ऑफ 2022 के लिए इनवाइट किया गया है। इसके पहले बॉलीवुड से म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान, आमिर खान और सलमान खान पहले शामिल हो चुके हैं।
क्या होता है गेस्ट ऑफ क्लास
ऑस्कर की गेस्ट ऑफ क्लास लिस्ट में जो मेंबर भी शामिल होता है, उसे अवॉर्ड्स के लिए वोट डालने के राइट मिलते हैं। ऑस्कर ने क्लास ऑफ 2022 में इस बार 71 नॉमिनीज और 15 विनर शामिल हैं, जिनमें 44% महिलाओं को इनविटेशन भेजा गया है। इसमें 37% अंडर-रिप्रेजेंटेड कम्युनिटी से जुड़ी हुई हैं। इस साल 397 लोगों को इनवाइट किया है। अगर काजोल समेत सभी इंडियन आर्टिस्ट्स अगर ऑस्कर के इस इनविटेशन को एक्सेप्ट करते हैं तो उन्हें वोट डालने के राइट मिल जाएंगे।
पांच इंडियन आर्टिस्ट्स को मिला इनविटेशन
काजोल और रीमा कागती के अलावा इंडस्ट्री से पांच को लोगों को इनविटेशन मिला है। इसमें साउथ स्टार सूर्या, जिन्हें फिल्म सोरारई पोट्रु और जय भीम से इंटरनेशनल पहचान और सराहना मिली है। फिल्ममेकर सुष्मिता घोष और रिंटू थॉमस हैं, 94वें ऑस्कर में इनकी डॉक्यूमेंट्री राइटिंग विद फायर को बेस्ट फीचर कैटेगरी में नॉमिनेट किया था। वहीं डायरेक्टर ब्रांच से पान नलिन को इनविटेशन आया है। इनके अलावा आदित्य सूद और पीआर मार्केटिंग प्रोफेशनल सोहिनी सेनगुप्ता को भी इनविटेशन भेजा गया है।
-एजेंसियां
- आगरा में महिला आयोग की बड़ी जनसुनवाई: 17 मार्च को सर्किट हाउस में फरियाद सुनेंगी डॉ. बबीता चौहान - March 16, 2026
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026