यूपी में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रदेश के स्कूल-कॉलेज अभी बंद रहेंगे। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 30 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन क्लास पहले की तरह ही चलते रहेंगे। इससे पहले स्कूल-कॉलेज 16 जनवरी तक बंद किए गए थे। इसके बाद इसे 23 जनवरी तक बढ़ाया गया था। इसके बाद अब 30 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय ने 15 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाली सभी सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। लगभग 50 कोविड-19 संक्रमित मामले सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने पहले सेमेस्टर के स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) के छात्रों को छात्रावास खाली करने और अपनी सुरक्षा के लिए घर लौटने को कहा था। परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही www.lkouniv.ac.in पर की जाएगी।
परीक्षा की डेट बदली
इसके अलावा नेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ (NGPC) ने 17 जनवरी से 31,2022 के बीच आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। 1 फरवरी से निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। स्थगित परीक्षाओं को 5 फरवरी से री-शेड्यूल किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की अपडेट के लिए कॉलेज की वेबसाइट npgc.in पर नजर बनाए रखें।
कई राज्यों में स्कूल बंद
यूपी के अलावा भारत में कोविड -19 मामलों में वृद्धि के बीच, कई राज्यों ने जनवरी के अंत तक स्कूल बंद कर दिए हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को आगामी बोर्ड परीक्षा 2022 को ध्यान में रखते हुए ऑफलाइन क्लासेस में शामिल होने की अनुमति दी गई थी, राज्य सरकारों ने अब स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है। 15-18 आयु वर्ग के लिए 3 जनवरी से शुरू हुआ कोविड -19 टीकाकरण (vaccination) अभियान जारी रहेगा।
-एजेंसियां
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026